Saturday Special: आज काले वस्त्र पहन कर करें ये पूजा, जीवन में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Saturday, May 13, 2023 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday Special: हिन्दू धर्म का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का पूजन किया जाता है। शनिदेव को ‘न्याय का देवता’ कहा जाता है। कहते हैं कि शनिदेव ‘अच्छों के साथ अच्छा करते हैं और बुरों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।’

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

काले रंग का वस्त्र धारण करके करें पूजा
शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिएं और इसके बाद पूरे विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

करें शनि यंत्र की पूजा
घर की सुख-शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

इस मंत्र का करें जाप
शनिवार के दिन ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार कलियुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ‘ऊं शं शनिश्चरायै नम:’ मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिदेव की महादशा से बचने के लिए शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में काले तिल के कुछ दाने अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

लोबान जलाएं
माना जाता है कि शनिदेव को लोबान अति प्रिय है। इससे शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। शनिवार के दिन रात के समय लोबान जलाएं। लोबान में लोहा होता है, इसे जलाने से एक खास गंध निकलती है, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

कुत्ते की सेवा
मान्यता है कि कुत्ते की सेवा करने से भी भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं इसलिए शनिवार के दिन काले रंग के कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए। इससे मनुष्य की कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष भी समाप्त होते हैं।

इन वस्तुओं का करें दान
तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।


 

Niyati Bhandari

Advertising