Kundli Tv- शनिदेव का वार, कहीं बिगाड़ न दे आपका शनिवार

Saturday, Jul 14, 2018 - 08:41 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए सफलता की नई राहें खोलेगा। जुबान पर देवी सरस्वती वास करेंगी, पहले सोचें फिर बोलें। रोमांटिक पल बिताएंगे, जो यादगार बन जाएंगे। बच्चों से मिली गुड न्यूज़ से घर में खुशियों की बहार आएगी।
शुभ रंग- ऑरेंज   शुभ नंबर- 8


वृष राशि वालों आज कोई बड़ा सरप्राइज मिलेगा, जिससे तन और मन खुशी से झूम उठेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को आज बड़ा लाभ होने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। हार्ड वर्क से सफलता की राहें आसान होंगी। हर काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा   शुभ नंबर- 6


मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। गूड न्यूज मिलने वाली है, जिससे आपकी जिंदगी में खुशनुमा बदलाव आएगा। नए दोस्त बनेंगे और दिन भर आनंद से रहेंगे। नया कारोबार करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। सफलता की राहें बाहें पसारे आपका इंतजार कर रही है।
शुभ रंग- हरा   शुभ नंबर- 8


कर्क राशि वालों आज कारोबार को लेकर किसी स्पेश्ल से मिलेंगे। जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। विदेश भी जा सकते हैं। इस राशि के बच्चों का सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतित होगा। बिगड़े काम बनाने के लिए अपनी फेवरेट मिठाई गणपति बप्पा को भोग लगा कर गरीबों में बांट दें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 9
 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। हर तरह की टेंशन से राहत मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पत्नी का साथ ऊर्जा देगा। हर तरह की नकारात्मकता का नाश करने के लिए घर के मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 2


कन्या राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। परिवार का साथ आपको स्ट्रांग करेगा। कार्य स्थान पर समय अच्छा रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। शत्रु भी दोस्त बनेंगे। वर्तमान समय में चल रही समस्याओं का अंत होगा।
शुभ रंग- लाल   शुभ नंबर-1

 
तुला राशि वालों आज नई जॉब मिलने के आसार हैं। कारोबार करने वाले भी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। बच्चों की हर इच्छा पूरी कर सकेंगे। साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। भाई-बहन के रिश्ते में आई दूरी खत्म होगी। आज गाय माता को अपने हाथ से रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- पीला   शुभ नंबर- 4


वृश्चिक राशि वालों आज मेहनत का मीठा फल खाने को मिलेगा। परिवार में चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के आगे प्यार का इकरार करें। रिलेशन में मिठास आएगी। बच्चों को बाहर की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- हरा   शुभ नंबर- 8
 

धनु राशि वालों का आज सोशल सर्कल बढ़ेगा। मान-यश मिलेगा और धन की लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। सारा दिन भागदौड़ में व्यतित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, विद्या की देवी सरस्वती को प्रणाम करके किसी भी काम का आरंभ करें। सफलता साथ देगी। 
शुभ रंग- बैंगनी   शुभ नंबर- 4


मकर राशि वाले जो जातक कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। सभी के साथ मीठा बनने में ही लाभ है। आज इस टिप को जरूर फोलो करें। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, सभी पारिवारिक सदस्य मिलकर भोजन करें। कार्य स्थान पर खास रूतबा बनेगा। सहकर्मी से रिश्ते मज़बूत होंगे। मन की शांति के लिए अपने ईष्ट देव की आराधना करें। सितारे फेवर में रहेंगे।
शुभ रंग- ग्रे   शुभ नंबर- 5


कुम्भ राशि वालों वर्कप्लेस पर पेंडिंग पड़े काम पहले पूरे करें। आज एक नई ऊर्जा के साथ जोश बना रहेगा। दोपहर के समय मूड में थोड़ा बदलाव आएगा। ऑफिस में किसी खास सज्जन से मुलाकात होगी, जो आपकी लाइफ में नया बदलाव लाएगा। सुबह घर से निकलने से पहले मंदिर से रोली का टीका लगाएं। सफलता साथ देगी।
शुभ रंग- सफ़ेद   शुभ नंबर- 3


मीन राशि वालों को आज टेंशन रह सकती है। कारोबार से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो अच्छा रिजल्ट देगी। अपने काम से मतलब रखें, किसी दूसरे के काम में दी गई दखल महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर-  6

Niyati Bhandari

Advertising