अपनी राशि से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Saturday, Jan 12, 2019 - 08:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष
राशि वालों आज बिज़नेस में पिता का सहयोग मिलेगा। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग- पीला   शुभ अंक- 4

वृष राशि वालों आज काम के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आज तरोताज़ा महसूस करेंगे। दूसरों की बात को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- हरा   शुभ अंक- 5

मिथुन राशि वालों संबंध जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है । वर्कप्लेस पर आज आप पूरा काम निपटा लेंगे।
शुभ रंग- काला   शुभ अंक- 4

कर्क राशि वालों आज आपको सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखें। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सिल्वर   शुभ अंक- 9

सिंह राशि वालों आज आपको दिन बेहतरीन बीतेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे।
शुभ रंग- पीला   शुभ अंक- 6

कन्या राशि वालों आज आपकी क्रिएटिविटी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएं।  अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- नांरगी   शुभ अंक- 3

तुला राशि वालों आज आप सफलता की ऊंच्चाइयों को छुएंगे। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि वालों आज पढ़ाई-लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी।आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी   शुभ अंक- 6

धनु राशि वालों आज आप परिवार की ज़रूरतों को पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपके सारे काम बनेंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद   शुभ अंक- 5

मकर राशि वालों को अपनी जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी । लेकिन आज आपको नए जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा ।
शुभ रंग- ग्रे   शुभ अंक- 7

कुंभ राशि वालों आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ़ हो सकती है। लोग आपसे सलाह मांगने भी आ सकते हैं। कोई आपकी कीमती चीज़ चोरी हो सकती है। थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है।
शुभ रंग- काला   शुभ अंक- 6

मीन राशि वालों का आज पूरा दिन बिज़ी रहेंगे, काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी मैरिज पार्टी में जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला   शुभ अंक- 1
स्वास्तिक चिन्ह भी दे सकता है ये अशुभ परिणाम (VIDEO)

Jyoti

Advertising