Kundli Tv- संकष्ठी चतुर्थी: इस दिन कर लें ये काम हो जाएंगे मालामाल

Monday, Nov 26, 2018 - 03:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सोमवार के दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। यूं तो हर माह में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत आता है। लेकिन वर्ष में माघ, श्रावण, मार्गशीर्ष और भाद्रपद के महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का महत्व ही कुछ अलग माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन  प्रथम पूजनीय श्री गणेश भगवान का विधि-विधान से व्रत किया जाता है। कहते हैं विघ्नविनाशक भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करने वाले देव मानें गए हैं। तो चलिए आज के दिन संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, कुमार योग और बुध के पृथ्वी से निकटतम होने की स्थिति में कौन-से विशेष उपाय करने लाभदायक साबित हो सकते हैं।  

दोस्ती के रिश्ते को मज़बूत करना चाहते हैं, तो इस दिन अपने दोस्त को किसी धातु की हरे रंग की कोई चीज़ गिफ्ट करें। ऐसा करने से आपकी दोस्ती का रिश्ता और भी मज़बूत हो जाएगा। ये उपाय मेष राशि वालों के लिए अधिक फलदायी साबित हो सकता है।

बिज़नेस में तरक्की पाने के लिए इस दिन बुध के इस मंत्र का 21 बार जप करें।
मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। 

आज के दिन ऐसा करने से आपके बिज़नेस में खूब तरक्की होने के आसार बढ़ते हैं। ये उपाय वृष राशि वालों के लिए ये लाभदायक हो सकता है।

कोई खास इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें लाल सिंदूर ज़रूर अर्पित करें। साथ ही भगवान को गुड़ और घी का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से आपकी कोई खास इच्छा ज़रूर पूरी होगी। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये उपाय अच्छा माना गया है।

अपने अंदर के सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और वहीं उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं, फिर इनके मंत्र का 108 बार जप करें। 
मंत्र-
श्री गणेशाय नम:।

जप पूरा होने के बाद गजानन को गुड़हल के फूल अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। ये उपाय सिंह राशि वालों के लिए ये शुभ साबित हो सकता है।

कोई मित्र आपसे रूठ जाए तो उसे मनाने के लिए आज के दिन एक गोमती चक्र लेकर गणेश मंदिर जाएं और अपने मित्र का ध्यान करते हुए, उसकी रोली और पुष्प आदि से पूजा करें। पूजा के बाद संभव हो तो उस गोमती चक्र को अपने मित्र को दे दें नहीं तो अपने घर के मंदिर में रख दें। ऐसा करने से आपका रूठा मित्र जल्द ही मान सकता है।  और फिर से आपके साथ पहले की तरह बात करने लगेगा। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये बहुत लाभकारी है।

सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी के लिए आज के दिन एक मिट्टी के बर्तन में हरे साबुत मूंग डालकर मंदिर में दान करें। वैसे तो उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी माना गया है।

भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए इस दिन श्री गणेश भगवान के आगे कपूर जलाकर उनके इस मंत्र का जप करें।
मंत्र- ॐ गं गणपतये नमः। 

आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जप करने के बाद भगवान से हाथ जोड़कर भविष्य को उज्जवल करने की प्रार्थना करें। ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए ये विशेष शुभकारी है।

बार-बार कोशिश करने पर भी किसी काम में सफलता नहीं मिल पा रही हो तो आज के इस शुभ दिन किसी कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें और उसे कुछ अवश्य भेंट करें। चाहिए। ये उपाय मीन राशि वालों के लिए ज्यादा शुभ फल लेकर आया है।
इन दिन यमुना के जल से करें स्नान, मिलेगी अपार दौलत (Video)

Jyoti

Advertising