सामुद्रिक शास्त्र: एेसे दातों वाले लोगों को करियर में मिलती है सफलता

Monday, Mar 19, 2018 - 05:33 PM (IST)

समुद्रशास्त्र एक एेसा शास्त्र है जिसमें इंसान के अंगों व व्यावहार से संबंधित कई बातें का वर्णन किया गया है। इसकी मदद से व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति की स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, समुद्र शास्त्र में बताई गई ऐसे ही लोगों के भविष्य और व्यवहार से जुड़ी बातें जिनके दांतों के बीच गैप यानि खाली जगह होती है।

 

करियर में सफलता
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिनके दांतों के बीच में गैप होता हैं। वो लोग करियर में हर तरह से सफलता हासिल करते हैं।


होते हैं क्रिएटिव
अगर दांतों के बीच खाली जगह है तो माना जाता है कि ऐसे लोग काफी बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं और जीवन में अपनी बुद्धि की वजह से आगे बढ़ते हैं।

 
साथ होता है गुडलक

नाईजीरिया में दांतों के बीच में गैप को सुंदरता और योग्यता की निशानी माना जाता हैं। वही फ्रांस में इसे ‘डेंट्स दू बोनह्यूर’ कहा जाता है, जिसका मतलब होता है गुडलक।


बातूनी भी होते हैं
समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों के दांतों के बीच में जगह होती हैं ऐसे लोग बहुत बातूनी होते हैं और लोग इनकी बातों से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

 

खाने के शौकीन
समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग खाने के बहुत ही शौक़ीन होते हैं। इन्हें तरह-तरह के भोजन करना काफी अच्छा लगता हैं।

 
हिसाब-किताब के पक्के
दांतों के बीच गैप वाले लोगों को जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आती। ये अच्छे फाइनेंस मैनेजर माने जाते हैं यानी ये पैसों का हिसाब-किताब रखने में पक्के होते हैं।

Punjab Kesari

Advertising