सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानें महिलाओं की इन बातों के बारे में

Wednesday, May 22, 2019 - 01:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हमारे शरीर पर ऐसे बहुत से निशान होते हैं, जिनका अर्थ भी निकलता है। ऐसे ही महिलाओं के शरीर पर भी बहुत से मार्क होते हैं। जिन्हें देखकर उनके भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार स्त्रियों के शरीर पर बने निशान जिन्हें तिल भी कहा जाता है, उन्हें देखकर पता लगाया जा सकता है कि वह स्त्री कितनी भाग्यशाली है और आने वाले समय में कितनी समृद्धि हासिल कर सकती है। तो चलिए जानते हैं शरीर पर बने तिल का क्या मतलब होता है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिस महिला के नाक के नीचे मस्सा होता वह भविष्य में अपने परिवार के लिए बहुत खुशहाली लाएगी। ऐसी महिलाओं के बारे में कहा गया है कि ऐसी महिलाएं अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती है।

जिस किसी महिला की नाभि के नीचे तिल या मस्सा हो तो वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी स्त्रियों के पास बहुत धन होता है और साथ ही इनकी सरकारी नौकरी के योग भी बनते हैं। 

माथे के बीच में तिल हो तो महिला भाग्यशाली होती है। ऐसी महिलाएं सरकारी पद पर बैठकर राज करती हैं। इनको समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। 

अगर किसी महिला की नाभि बहुत गहरी है तो उसे परिवार के लिए बहुत लकी माना जाता है।

शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियों की एक बराबर लंबाई की होती हैं और अंगूठा, चौड़ा तथा गोल होता है वो बहुत की पैसे वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं को किस्मत की धनी भी माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं में लंबे और मुलायम पैर माता लक्ष्मी के समान शुभ माने गए हैं। ऐसी महिलाएं घर में लक्ष्मी की तरह होती है।

Lata

Advertising