अगर आपके पैर की ये उंगली है बड़ी तो आप हो सकते हैं भाग्यशाली

Friday, Jan 17, 2020 - 12:33 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में हाथों के साथ-साथ पैरों के जरिए भी लोगों का भविष्य बताया जा सकता है। वहीं अगर हम बात करें पैर के अंगूठे या फिर उंगलियों की, तो कहा जाता है कि उनके आकार को देखकर भी बताया जा सकता है कि इंसान का स्वभाव कैसा है। सामान्यत: पैर में अंगूठा सबसे बड़ा और बाकी की उंगलियां उससे छोटी होती हैं। लेकिन कई व्यक्तियों के पैर में उनकी दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी नजर आती है। आज हम आपको किसी भी इंसान के पैरों की बनावट को देखकर उसके चरित्र के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

कहते हैं कि जिन लोगों के पैर की दूसरी उंगली से बड़ी होती है ऐसे लोग बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। ये लोग अगर किसी काम को हाथ में ले लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। 
Follow us on Twitter

अगर पैर का अगूंठा और उसके बराबर वाली उंगली एक ही साइज की हो तो ऐसे लोग काफी मेहनती किस्म के होते हैं। अपनी मेहनत की बदौलत ये अपने जीवन में एक अलग पहचान बना लेते हैं।

यदि किसी के पैर में अंगूठे से घटते क्रम में सारी उंगलियां हों तो ऐसे लोग दूसरों पर अधिकार जमाने वाले होते हैं। ये चाहते हैं कि दूसरे इनकी कही हर बात को मानें। 

जिन लोगों के पैर की सबसे छोटी उंगली पास वाली उंगली से बड़ी हो तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं।

पैर की आखिरी दोनों उंगलियों के बराबर होने पर संतान सुख प्रदान करने वाली मिलती है।
Follow us on Instagram
जिन लोगों के पैर में अंगूठा अथवा पास की दो उंगलियां समान हो और बाकी सभी उंगलियां उससे छोटी हों तो ऐसे लोग ज्यादा मेहनती और नम्र स्वभाव के होते हैं। 

Lata

Advertising