इन अंगों का फड़कना हो सकता है आपके लिए शुभ !

Thursday, Nov 21, 2019 - 04:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पुराने बुजुर्गों से अक्सर आप सबने सुना होगा कि किसी न किसी वस्तु के साथ शुभ-अशुभ जुड़ा होता है। यानि अगर हमारे आस-पास कुछ अच्छा या बुरा होने वाले है तो उसका संकेत हमें पहले से मिल जाता है, हांलिक इसके बारे में जान पाना कठिन होता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर के किसी भी हिस्से का फड़कना हमे बताता है कि हमारे साथ क्या होने वाला है। शरीर के किसी भी हिस्से में हलचल हो सकती है जैसे कि आईब्रो और नाक की तरफ का कोना भी अचानक फड़कने लगे तो इन सबका कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। 

समुद्रशास्त्र के अनुसार यदि अविवाहित व्यक्ति की बाईं आंख अचानक से फड़कने लगे तो ऐसा माना जाता है कि उस इंसान का विवाह होने वाला है।

अगर किसी व्यक्ति का दोनों आईब्रो के बीच का स्थान फड़कने लगे तो माना जाता है कि आपकी लाइफ में प्यार का आगमन होने वाला है या फिर आपकी लव लाइफ में सुधार आएगा। 

अगर किसी व्यक्ति की लेफ्ट साइड यानि बाईं तरफ वाली आंख की ऊपरी पलक फड़कने लगे तो माना जाता है कि वह किसी झगड़े में पड़ सकता है। अगर नीचे वाली पलक फड़कने लगे तो ये शुभ संकेत होता है।

अगर अचानक से दोनों आईब्रो एक साथ फड़कने लगे तो यह भी शुभ संकेत है। 

अगर राइट साइड वाली आंख के बीच का भाग फड़कने लगे तो आपको धन और सम्मान प्राप्त हो सकता है। 

अगर किसी व्यक्ति की राइट साइड वाली आंख की पलक फड़कने लगे इसका मतलब है आपके धन में वृद्धि हो सकती है।

दोनों आंखे एक साथ फड़कने लगे तो इसका मतलब आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

Lata

Advertising