संभल जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 21 जुलाई तक टली

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 09:33 AM (IST)

संभल (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद मामले में चंदौसी की एक अदालत ने सुनवाई 21 जुलाई तक स्थगित कर दी है। अदालत ने यह फैसला मामले की कार्रवाई पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के मद्देनजर लिया। 

मामले  की  सुनवाई  मंगलवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत में होनी थी। शाही जामा मस्जिद पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के कारण अदालत ने अगली तारीख 21 जुलाई तय की है। हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन ने नवम्बर 2024 में दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाई गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News