समसप्तक योग बदलेगा इन 5 राशि वालों की लाइफ

Friday, Jul 31, 2020 - 06:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है जब भी कई ग्रह या नक्षत्र अपना स्थान बदलता है तो इसका असर है तो इसकरा असर मानव जीवन पर पूर्ण रूप से पड़ता है। इस बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि असल में ग्रहों की आपसी चाल व नक्षत्रों के आधार पर कई तरह के योगों को निर्माण होता है। इनमें से कुछ योग जहां दिन के आधार पर बनते हैं तो वहीं कुछ का निर्माण जातक की कुंडली में होता है। इसमें बताया गया है कि दिन और समय के आधार पर जहां सर्वार्थसिद्धि योग आदि जैसे योग का निर्माण होता है, तो वहीं कुंडली में गजकेसरी, बुधादित्य आदि जैसे योगों का निर्माण होता है। माना जाता है इनमें से अधिकांश योग तो लाभकारी माना जाता है, मगर कालसर्प योग जैसे योग अनिष्टकारी भी माने जानते हैं। आज यानि 31 जुलाई 2020 शुक्रवार को समसप्तक योग का निर्माण हुआ है। अगर वैदिक ज्योतिष की मानें तो समसप्तक योग तब बनता है, जब दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति होती है। बताया जाता है जब वे एक दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है। किंतु इस योग के शुभ फल ग्रहों की युति, लग्न अनुसार ग्रहों का योग और शुभ-अशुभ ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य बातें- 

बता दें ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 31 जुलाई, 2020 यानि आज शुक्रवार के दिन शुक्र वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस स्थान पर राहु और बुध पहले ही विराजमान हैं तथा धनु राशि में बृहस्पति के साथ केतु भी विराजमान हैं। ऐसे में बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे से दूर सातवें स्थान पर होने से समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष में कहा गया है कि शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के विरोधी ग्रह होते हैं, जिस कारण इस योग का राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। माना जा रहा है इस योग का खासा असर किन्हीं 5 राशियों पर पड़ रहा है, तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां- 

वृष राशि
इसी राशि से शुक्र का परिवर्तन हो रहा है, जिस कारण इस राशि के जातकों को समसप्तक योग के शुभ फल प्राप्त होंगे। कहा जा रहा है इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुधार होने के आसार हैं साथ ही इन्हें अपने परिजनों के साथ खासा समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर कैरियर के लिहाज़ से भी देखें तो इसमें भी लाभ होता ही दिख रहा है। मगर अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अधिक धन खर्च के आसार हैं।   इसके अलावा इस राशि के लोगों को अपने संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

मिथुन राशि
वृष राशि के बाद शुक्र मिथुन राशि में ही प्रवेश करेंगे। कहा जा रहा है गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला समसप्तक योग इनके लिए भी लाभकारी होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन के आसार हैं। तो वहीं आपके लिए धन के नए स्त्रोत भी खुलेंगे। साथ ही व्यापार में भी वृद्धि होने के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को  शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के एकादश भाव में शुक्र का परिवर्तन हो रहा है, जिसकी वजह से समसप्तक योग का इस राशि वालों पर अच्छा फल रहने वाला है। इस राशि के जातकों की हर तरह की इच्छा पबरी हो सकती है, खासतौर पर अधूरी इच्छाएं जो बहुत देर से पूरी नहीं हो रही थी।  कार्यक्षेत्र में मेहनत तथा लग्न से काम करने वालों क प्रशंसा के साथ-साथ प्रमोशन आदि जैसा कोई लाभ भी मिल सकता है। इसके अतिरिक्त सरकारी योजना का भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। 

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए शुक्र भाग्य स्थान पर आ रहे हैं। इनके लिए भी ये योग भाग्यशाली रहने वाला है। माना जा रहा है इसके फलस्वरूप जो लोग किसी तरह के कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो उन्हें उसमें सफलता मिल सकती है। तो वहीं इस राशि के जो लोग लंबे समय से बीमारी चल रहे हैं, वो इस दौरान इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। वाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा, बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

धनु राशि 
माना जा रहा है शुक्र आपकी राशि के सातवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, गुरु-शुक्र युति से बने योग का प्रभाव शुभ रहने वाला है। इसके परिणाम स्वरूप आपको समाज में यश तथा मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेहत अच्छी होगी तथा नवदंपत्ति के घर में नया सदस्य आने के आसार है। लंबे वक्त से किसी के साथ विवाद के चलते परेशान हैं तो इससे निजात मिल सकती है। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष की तरफ़ से धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंटस को शिक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Jyoti

Advertising