2024 horoscope Sagittarius: साल 2024 में धनु राशि वालों के विरोधी भी पक्ष में नजर आएंगे

Saturday, Dec 30, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Yearly Sagittarius Rashifal 2024: अग्नि तत्व की राशि धनु के लिए साल 2024 कई मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशिफल 2024 के अनुसार आपको शुरुआती महीने में काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जनवरी से अप्रैल तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव में रहेंगे। यह समय शिक्षा, प्रेम और आय को बढ़ाने वाला होगा। नौकरी करने वालों को साल 2024 के शुरुआती महीनों में प्रमोशन मिल सकता है। आपकी आय बढ़ेगी।

लव लाइफ को लेकर भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपको कई बार लगेगा कि भाग्य आपका साथ दे रहा है। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है। इस साल हेल्थ के पुराने इश्यू सॉल्व होंगे और आपके विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। विदेश में जॉब या पढ़ाई के इच्छुक लोग मई के बाद प्रयास करें।

धनु राशिफल 2024 के अनुसार, राहु और केतु भी आपके लिए कई मायनों में सफलता लेकर आने वाले हैं। पॉलिटिक्स में काम करने वालों को इस साल सफलता मिल सकती है।

हालांकि राहु-केतु बीच-बीच में आपको फैमिली टेंशन देते रहेंगे लेकिन आपको किसी की भी बात को मन पर नहीं लेना है और धैर्य के साथ कार्य करते जाना है। मई के बाद लव मैटर्स में थोड़ी दिक्कत आ सकती है लेकिन यह इतनी बड़ी नहीं होगी।

इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। इस साल इनकम के और भी सोर्स आप डवलप कर पाने की स्थिति में होंगे। जून के बाद जब शनि वक्री स्थिति में होंगे, तब आपको थोड़ा धैर्य ज्यादा रखना होगा। भाई-बहनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी ही चाहिए।

स्टूडेंट्स को मई तक सफलता के ज़्यादा चांस मिलेंगे। इस दौरान आप किसी एग्जाम में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशिफल 2024 के अनुसार इस नए साल को और बेहतर बनाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-
गुरु शांति पूजा, विष्णु-लक्ष्मी के विशेष यज्ञों में भाग लेते रहें।
सभी विशेष अवसरों पर हनुमान जी की विशेष पूजा ज़रूर करें।
शुभ अवसरों पर महामृत्युंजय भगवान शिव की पूजा ज़रूर करवाएं।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

Niyati Bhandari

Advertising