धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2017

Thursday, Dec 22, 2016 - 03:40 PM (IST)

हैल्थ: साल 2017 में हैल्थ को लेकर अलर्ट रहें। अगर हैल्थ पर ध्यान नहीं देंगे तो प्रॉब्लम हो सकती है। पेट की तकलीफों से बचने हेतु फास्ट फूड्स से परहेज करें। बिजी होने के बावजूद पर्याप्त रैस्ट करें। वरना हैल्थ बिगड़ सकती है। इस साल आप में असंतोष आ सकता है व मैंटल टैंशन में रह सकते हैं। जो लोग ओबेसिटी से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस साल ये बीमारियां अधिक परेशान कर सकती हैं। खुद पर अधिक प्रैशर न डालें व बेकार की बातों से दूर रहें। रैगुलर एक्सरसाइज व योग फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। म्यूजिक व आर्टस में मन लगाएं। इससे आप टैंशन से बचेंगे। बस इस साल आहार का विशेष ख़्याल रखें।


एजुकेशन: साल 2017 स्टूडैंट्स हेतु बहुत इफैक्टिव साबित हो सकता है। स्टूडैंट्स को स्टडीज हेतु अच्छा माहौल मिलेगा। आप में हायर स्टडीज हेतु इंटरैस्ट बढ़ेगा। आप सब्जैक्ट्स को इंटैंशली समझने की कोशिश करेंगे। साइकोलॉजी से जुड़े स्टूडैंट्स हेतु समय बेहतरीन रहेगा। मैंनेजमैंट के स्टूडैंट्स को सक्सैस मिल सकती है। मैडीकल स्टूडैंट्स को अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। कंपीटिटिव एग्ज़ाम्स की तैयारियों में जुटे स्टूडैंट्स को एफैटर्स बढ़ाने होंगे। 2017 में सक्सैस के प्रबल योग बने हुए हैं।


फैमिली: साल 2017 फैमिली के लिए शुभ रह सकता है। फैमिली संग पूरा एंजॉय कर पाएंगे। पेरैंटल प्रॉपर्टी संबंधित रिलेटिव्स से चल रहा विवाद सुलझने से शांति मिलेगी। पेरैंट्स संग संबंध मधुर रहेंगे व उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की तरक्की आपको खुशी देगी। कार्य व फैमिली में तालमेल बैठाने का प्रयास करें। मैरिड लाइफ में टैंशन्स के योग हैं। जिससे रिलेशनशिप में कटुता बढ़ सकती है। अतः लाइफ पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। सब चीज़ें सहजता से आती-जाती रहेंगी। रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने पर ध्यान दें। इस साल घर में नए सुख-संसाधन आने के योग हैं। फैमिली में कोई शुभकार्य संपन्न हो सकता है।


रिलेशनशिप: साल 2017 लव अफेयर्स हेतु धमाकेदार रह सकता है। आपके रिलेशनशिप में चल रही दूरी खत्म होने के आसार हैं। आपको ऑफिस में किसी कलीग के साथ प्यार हो सकता है। नए लव अफेयर्स भी शुरू हो सकता है। साथ ही नया लव प्रोपोज़ल भी मिल सकता है। लव बर्ड्स एक-दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार का इज़हार कर सकते हैं। धनु राशि के कुछ लोगों के एक्सट्रा मैरीटल रिलेशनशिप बनने के योग हैं। इससे आगे चलकर परेशानियां आ सकती है। जो लोग मैरेज प्लान कर रहे हैं उनके लिए नए जीवन का प्रारंभ होने के योग हैं अतः शहनाई बजने का टाइम है। अगस्त के बाद समय की कमी के कारण में रोमांस की कमी खलेगी।


सर्विस: साल 2017 में सर्विसमैन को बड़ी सफलता मिलने के योग है। आपको हायर ऑफिसर का सपोर्ट मिल सकता है। इस साल इंकम में इजाफ़ा हो सकता है। ऑफिस  में बॉस की शाबाशी के साथ-साथ इंक्रीमैंट व प्रमोशन के पूरे योग हैं। अगर जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो टाइम अच्छा है। इस साल की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। शॉर्टकट से पैसा कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है तो उस पर ज़्यादा न सोचें। सर्विसमैन हेतु पूरा साल बेहतरीन साबित हो सकता है। आपके परफॉर्मेंस का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे तो लाभ ज़रूर होगा।


बिज़नैस: साल 2017 में बिज़नैसमैन को बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया प्रोजैक्ट की सोच रहे हैं तो उस फील्ड़ जुड़े एक्सपर्ट्स से सलाह लेना फ़ायदेमंद सिद्ध होगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिज़नैस करते हैं तो किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें। गवर्नमैंट फील्ड़ से कोई बड़ा प्रोजैक्ट आपको मिलने के योग हैं। आपका पूर्व में फंसा हुआ पैसा भी वापिस मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में लॉन्ग टाइम इनवैस्टमैंट बहुत फ़ायदेमंद रह सकता है। रियल स्टेट में बहुत बड़ा लाभ होने के योग हैं।


फाइनेंस: साल 2017 में मार्च तक फाइनैंशियल प्रब्लम का सामना करना पड़ सकता है। अतः पैसा बचाकर रखें व  फ़िज़ूलखर्ची से बचें। पैसे की लेनृदेन में अलर्ट रहें। किसी क्लोज़ फ्रेंड से धोखा मिलने के योग हैं। किसी पावरफुल व्यक्ति की हैल्प से फाइनैंशियल प्रॉफ़िट होने के योग हैं। इस साल टर्नओवर में बढ़ौतरी होगी। इकॉनॉमिकल ट्रैवल पर अधिक ख़र्च होगा पर प्रॉफ़िट भी बड़ा होगा। किसी भी तरह का फ़ैसला लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणामों के बारे में विचार कर लें। फाइनैंशियल मैटर्स को बैलेन्स रखने हेतु एक्सट्रा मेहनत करनी पड़ेगी। यह साल फ़ायदेमंद सिद्ध हो सकता है, पर ईयर एंड में अलर्ट रहकर इन्वैस्टमैंट करें।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising