Sagittarius Horoscope (Dhanu Rashifal) 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sagittarius Yearly Horoscope 2022: आर्थिक स्थिति की बात करें तो धनु राशि के जातकों को आर्थिक स्तर पर हर फैसला काफी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है अन्यथा वे आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। साल 2022 के उत्तरार्ध में आपका निजी जीवन शांत व सौहार्दपूर्ण रहने की संभावना है। धनु राशि के जातकों के लिए इस वर्ष बुरी परिस्थितियों से बचने का एकमात्र उपाय व्यावहारिक होना ही है। इस वर्ष करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो आपको अपने करियर के क्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए सकारात्मक रह सकता है।

PunjabKesari Sagittarius Horoscope

इस वर्ष आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रह सकती है। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में इस वर्ष आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लेते नजर आ सकते हैं। इस वर्ष आपको पिछले साल की गई मेहनत का फल भी प्राप्त होने की संभावना है। यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए संतान के दृष्टिकोण से भी सुखद रहने की संभावना है। 

इसके अलावा आपको इस वर्ष अपने मित्रों का भी पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है। हालांकि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप इन सब में पड़ कर अपने लक्ष्य से न भटकें। साथ ही पेशेवर जीवन में आपके वेतन में बढ़ौतरी भी हो सकती है। 

PunjabKesari Sagittarius Horoscope

यदि आप ऐसा कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसे पहले शुरू करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था या फिर किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको इस कार्य में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। धनु राशि के जातक अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं और अपने जीवनसाथी/प्रेमसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें क्योंकि इस अवधि में उन्हें प्रेम व अपनेपन की जरूरत महसूस हो सकती है। आपके आस-पास का माहौल आपका मनोबल बढ़ा सकता है और साथ ही इस महीने आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। सितम्बर मध्य की अवधि में आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ौतरी हो सकती है।

शनि के प्रभाव की वजह से आप अपने वैवाहिक और प्रेम जीवन में प्यार व स्नेह का प्रदर्शन कर पाने में असमर्थ रह सकते हैं। यह अवधि ज़्यादातर धनु राशि के जातकों के लिए व्यावहारिक रह सकती है और इस दौरान आप अपनी लंबी अवधि के लक्ष्य व महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। धनु राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। साथ ही पेशेवर जीवन में वरिष्ठों की मदद से आपको नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। इस वर्ष आपको प्यार, परिवार, ऊर्जा और अधिकार की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका नाम और यश हो सकता है। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेने से आपको इस वर्ष बचना चाहिए। 

PunjabKesari Sagittarius Horoscope

धनु राशि के वह जातक जो कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अभी रुकने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको इस बात की भी सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष किसी बड़े व नए निवेश से बचें और साथ ही सट्टा बाजार से खुद को दूर रखें। इस वर्ष व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपको फायदा पहुंचा सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही किसी पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली अंक: धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली अंक 3 व 9 है और साल जिसका जोड़ 03, 12, 21 या 30 हो, वह धनु राशि के जातकों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और साल 2022 पर बुध ग्रह का आधिपत्य रहने वाला है। बृहस्पति और बुध के बीच एक तटस्थ संबंध है। ऐसे में धनु राशि के जातकों के जीवन में इस वर्ष एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है जो उनके जीवन में प्रेरणा, सुखद आश्चर्य और अप्रत्याशित उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद आप अपना स्वभाव विनम्र रखें।

PunjabKesari Sagittarius Horoscope

Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientists
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

PunjabKesari Sagittarius Horoscope

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News