Sagittarius 2024 Horoscope: धनु राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Tuesday, Jan 02, 2024 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sagittarius 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि धनु राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। धनु राशि के ज्यादातर जातक केतु और शुक्र की दशा में पैदा होते हैं। चंद्र और मंगल की दशा से गुजर रहे हैं। जितने भी जातक इस समय शनि की दशा से गुजर रहे हैं इनकी कुंडली में शनि की दशा नहीं आती है। चंद्रमा और मंगल इनके लिए बहुत अहम ग्रह हैं। 2024 में गुरु पंचम भाव में और शनि तीसरे भाव में। केतु दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पाप ग्रह 3, 6 और 11 में बढ़िया फल करते हैं। धन स्थान का स्वामी शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि में हैं। गुरु अपने मित्र की राशि में हैं। इनकम और ग्रोथ के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। पंचम में गुरु बैठे हैं और ग्यारहवां भाव एक्टिव है। शनि अपने से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। धनु राशि के जातकों को 2024 में खूब सफलता मिलने वाली है। 24 अप्रैल के बाद गुरु छठे भाव में चले जाएंगे। धनु राशि के जातक काफी टारगेट ओरिएंटेड होते हैं और काफी गुस्से वाले भी होते हैं। ये जो भी काम करते हैं उस काम को कर के ही मानते हैं। गुरु की राशि होने के कारण इनके अंदर ज्ञान भी बहुत होता है। गुरु, केतु और शनि आपके लिए काफी सही है। ये जातक सारे पंचमेश की दशा से गुजर रहे हैं।

युवा वर्ग इस समय भाग्य स्थान की दशा से गुजर रहे हैं। सूर्य नाइन्थ हाउस का लोड करके बहुत बढ़िया फल प्रदान करते हैं। भाग्य स्थान से गुजर रहे जातकों के लिए जब गुरु, शनि और केतु भी शुभ हो जाएंगे तो आपको इसे बहुत बढ़िया परिणाम मिलेंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी होने की सम्भावना है। पंचम भाव संतान का भी भाव है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दशा सूर्य या चन्द्रमा की चल रही होगी। सूर्य की दशा है तो वैसे ही भाग्य स्थान एक्टिव है। आप जो चाहेंगे जो सोचेंगे उस तरीके से चीजे होती चली जाएंगी। राहु का चौथे भाव में आना बढ़िया नहीं है। मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। जो लोग प्रोफेशनल लाइफ में जाना चाहते हैं उनके लिए भी समय काफी बढ़िया है। कारोबार में वृद्धि संभव है। पेट खराब होने की सम्भावना है।
गुरु जब छठे में आते हैं तो मोटापा देते हैं। युवाओं के लिए करियर की शुरुआत होगी और धन की वृद्धि होगी।

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया है। राहु पंचम में है। स्टडी के ऊपर सारा फोकस बना रहेगा। जो छात्र हायर एजुकेशन के लिए जा रहे हैं उनके लिए समय काफी बढ़िया है। चन्द्रमा और भाग्य स्थान के ऊपर गुरु की दृष्टि जा रही है। मन पढ़ाई में लगेगा और बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। अप्रैल के बाद गुरु चेंज होंगे।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
इस राशि के जातक जो बुजुर्ग हैं वो गुरु की दशा में हैं। गुरु चूकि लग्नेश है दशा बुजुर्गों के लिए ठीक है कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। छठे भाव में जब गुरु आएँगे तो हेल्थ को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। शनि अष्टम भाव को तीसरे भाव में बैठकर नहीं देख पा रहे। केतु की दृष्टि जरूर रहेगी छठे भाव के ऊपर। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। अप्रैल के बाद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ को सही रखने के लिए सूर्य नमस्कार करें।

ॐ भास्कराय नमः- इस मंत्र का जाप करें।

सूर्य का दान भी अवश्य करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising