Saanp Ki Kenchuli: जानें, घर में सांप की केंचुली रखना शुभ या अशुभ?

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saanp Ki Kenchuli: हिंदू धर्म में हर एक वस्तु का, हर एक जीव का अपना एक स्थान है। सनातन धर्म में कई जीवों की पूजनीय भी माना गया है। जिनमें से एक है सांप। हिंदू धर्म में सांपों को बेहद ही महत्व दिया गया है। भगवान शिव के गले में विराजमान वासुकी और भगवान विष्णु के शेषनाग भी इस बात को पूरी तरह से सही साबित करते हैं। हालांकि सांप एक बहुत ही जहरीला और खतरनाक जीव माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप जब तक जीवित रहता है तब तक वे अपने शरीर से अपनी ऊपर की पर्त को अलग करता है जिसे केंचुली कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। यहां तक की सांप की केंचुली को रुद्राक्ष के समान पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। प्राचीन ग्रंथों और लोक परंपराओं में केंचुली को दुर्लभ शुभ चिन्ह माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन में धन, सौभाग्य और उन्नति के मार्ग खोल देती है। अक्सर कई लोगों के मन सवाल आता है कि सांप की केंचुली को इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या इसे घर में रख सकते हैं या नहीं। lतो आइए जानते हैं सांप की केंचुली से जुड़े फायदों और उपायों के बारे-

PunjabKesari Saanp Ki Kenchuli

कहा जाता है कि जैसे रुद्राक्ष शिव की कृपा का प्रतीक है, वैसे ही सांप की केंचुली नाग देवता के आशीर्वाद का संकेत मानी जाती है। मान्यता यह भी है कि जिसे वास्तविक, स्वाभाविक रूप से गिरी हुई केंचुली मिल जाए, उसके जीवन में अचानक धन वृद्धि, बाधाओं का अंत और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। कहते हैं कि अगर आपको केंचुली मिल जाएं तो इसे आप घर में रख सकते हैं। लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रखें की केंचुली खंडित नहीं होनी चाहिए, नहीं तो इसका लाभ नहीं मिलेगा।

PunjabKesari Saanp Ki Kenchuli

इसके अलावा यदि आपको सपने में सांप की केंचुली दिखाई दें तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी को ऐसा सपना दिखाई दे तो इसके मतलब की व्यक्ति को जल्दी ही सुखों और धन की प्राप्ति होने वाली है और करियर में भी तरक्की मिलने वाली है।

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा, बाधा या किसी भी तरह का अदृश्य प्रभाव महसूस होता है, तो एक सरल देसी उपाय किया जा सकता है। सांप की केंचुली को बारीक पीस लें और उसमें वच, हींग और सूखी नीम की पत्तियों का चूर्ण मिलाएँ। इस मिश्रण को गोबर के सूखे कंडे पर रखकर उसमें लोबान और गुग्गुल भी जोड़ दें। मंगलवार से एक छोटे मिट्टी के बर्तन में यह धूप जलाकर पूरे घर में इसका धुआं फैलाएं। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियाँ, बाधाएं और अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं तथा घर का वातावरण शुद्ध और शांत बना रहता है।

PunjabKesari Saanp Ki Kenchuli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News