Rubber plant indoor: नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाने के लिए लगाएं ये पौधा

Friday, Mar 17, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rubber Lucky Plant Vastu: घर के वास्तु के लिए जिस तरह से सभी चीजों का सही निर्धारण करना जरूरी है, वैसे ही पौधों को भी सही दिशा में रखना आवश्यक है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं। इन्हीं पौधों में से एक है रबर का पौधा, जिसे घर में एक सही स्थान पर लगाना बहुत ही शुभ होता है। इसकी बड़े आकर की पत्तियां और पत्तियों से निकलने वाला सफेद दूध जैसा पदार्थ सकारात्मकता का संकेत देता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

Rubber plant vastu: यदि हम वास्तु की न भी मानें तब भी रबर के पौधे हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं, इसलिए घर के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा हुआ होता है वहां की आर्थिक समृद्धि, धन और उस घर में रहने वालों का व्यापार और नौकरी सफलतापूर्वक चलती रहती हैं।

Direction of Rubber plant: यदि आप रबर के पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं, यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है, गलत दिशा में लगा हुआ पौधा दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसे कभी भी अंधेरे वाले स्थान पर न रखें। आप इसे मुख्य द्वार के ठीक अंदर दक्षिण-पूर्वी कोने में रख सकते हैं। इसे घर के बाहर रखने से बचना चाहिए और इसे पश्चिम दिशा में भी न रखें।

Niyati Bhandari

Advertising