घर से निकाल दें ये चीज़ें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Monday, Mar 11, 2019 - 02:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
इस बात पर तो सब यकीन करते हैं कि किसी भी व्यक्ति का समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। हर व्यक्ति अपने जीवन में दोनों तरह के हालातों से गुज़रता है अच्छे और बुरे। हर कोई अपने जीवन को अच्छा बनाने के लिए बहुत मेहनत करता है। तो वहीं जिनके पास सब कुछ होता है वो और पाने की इच्छा से मेहनत करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो बहुत मेहनत करते हैं पर फिर भी सुख-सुविधा की चीज़ें हासिल नहीं कर पाते। तो क्या आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इसका कारण आप भी हो सकते हैं। जी हां, ज्योतिष और वासतु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जिन्हें घर में रखने से हमेशा धन की कमी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इनको घर में रखने से जीवन में पैसों की परेशानी के साथ-साथ नौकरी, विवाह, व्यापार और स्वास्थ्य आदि पर भी बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो 5 चीज़ें हैं-

कहा जाता है कि कभी भी घर में टूटा-शीशा नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा खिड़की के कांच में आई आदि भी अच्छी नहीं मानी जाती। कहा जाता है कि इससे आसपास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का अधिक आगमन होती है।

अगर घर के पूजा स्थल में भगवान की खंडित मूर्ति पड़ी हो तो इसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। कहा जाता है कि अगर ऐसी मूर्ति या खंडित तस्वीर रखने से धन से जुड़ी परेशानियां आती हैं।

इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि घर के मंदिर में जो देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति रखी हो वह आमने सामने न हों। तो अगर आपने अपने मंदिर देवी देवता की तस्वीर या मूर्ति इस तरीके से रखी है तो उसको तुरंत बदल दीजिए। वरना इसके कारण आमदनी में कमी आ सकती है और बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं।

घर के अंदर ऐसा पौधा बिल्कुल भी न लगाएं जो कांटेदार हो या फिर जिससे दूध निकलता हो। माना जाता है कि ऐसा पौधा घर में लगाने से धन से जुड़ी हुई परेशानियां पैदा होती हैं। इसके अलावा इसके कारण और भी कईं परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिस घर में लंबे समय से कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वाहन या घड़ी खराब पड़ी हो तो इसको घर स बाहर फेंक देना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों को जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आज रात शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानें, किन राशियों का होगा बेड़ा पार(video)
 

Jyoti

Advertising