आम से जुड़ा ये उपाय क्या जानते हैं आप ?

Friday, Jun 21, 2019 - 04:17 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ये बात तो सब जानते ही हैं कि ग्रीष्म ऋतु की शुरूआत हो चुकी है और इस मौसम में कई नए फल और सब्जियां आती हैं। आज हम बात करेंगे ग्रीष्म ऋतु में हर किसी को पसंद आने वाले फल यानि आम के बारे में। आम एक ऐसा फल जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े भी पसंद करते हैं और इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम जहां खाने में सबके मन को भाता है, वैसे ही ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया। जिसे अपनाकर व्यक्ति की धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक आम कैसे आपको आम आदमी से खास बना सकता है। 

शास्त्रों में आम का पेड़ या फल बृहस्पति ग्रह का कारक माना गया है और बृहस्पति व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है। जिनके जीवन में दुर्भाग्य ही दुर्भाग्य है तो उन्हें आम से जुड़ा ये उपाय जरूर काम आएगा। कई धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि जितना आम खास होता है उतनी ही आम की लकड़ी भी बहुत महत्व रखती है। यहीं नहीं जितने भी शुभ काम होते हैं उसमें आम के पत्तों का प्रयोग होता है। जैसे कि तोरण बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है ताकि नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश न हो सके, और इसके साथ ही कलश के ऊपर भी आम के पत्तों का ही इस्तेमाल होता है। 

मान्यता है कि शिव जी को आम का फल बहुत प्रिय है। आम सारे दुर्भाग्य को दूर कर देता है। कहते हैं कि अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए आम के रस के साथ शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर वहीं रस सभी को बांट दें, इससे आपकी सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी और आपको फिर से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। लेकिन एक बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए कि इसे घर में न लगाएं, क्योंकि इसे लगाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य जागता है। 

Lata

Advertising