देवों के देव महादेव किसके दर्शन के लिए गए थे लंका

Friday, Jan 25, 2019 - 03:57 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
रामायण एक ऐसा ग्रंथ हैं जिसे पढ़ने या सुनने से ही मन को एक अलग ही शांति का आभास होता है। इसके हर प्रसंग से हमें कोई न कोई ज्ञान प्राप्त होता है। आज हम आपसे राम और रावण के युद्ध से जुड़ा एक प्रसंग सांझा करेंगे। जिसमें ये बताया गया है कि भगवान शिव युद्ध के समय रावण की तरफ से ही क्यों गए। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि राणव शिव भक्त था और उसे भोलेनाथ से ढेर सारी शक्तियां प्राप्त हुई थी। रावण को अपनी इन शक्तियों पर काफी अहंकार हो गया था और वह धर्म का रास्ता छोड़कर अधर्म के मार्ग पर चलने लगा था। कहते हैं कि रणभूमि में रावण की ओर से जाने के बारे में वर्णन शिव ने स्वयं पार्वती जी के साथ किया था।

एक प्रंसग के अनुसार शिव जी पार्वती से कहते हैं कि हम भी रावण की ओर से रणभूमि में राम के खिलाफ गए थे। यह सुनकर पार्वती जी को काफी हैरानी हुई और वह शिव से पूछती हैं कि आप राम के खिलाफ लड़ने गए थे? इस बात पर भगवान कहते हैं कि मैं राम के खिलाफ लड़ने नहीं बल्कि उनके दर्शनों के लिए गया था। उन्हें युद्ध करते देखना बड़ा रोमांचक था और युद्ध करते समय राम का क्रोध देखते ही बनता था।

अपनी बात को भगवान शिव ने माता पार्वती से सही तरीके में बता दिया कि वे युद्ध केवल श्री राम के दर्शन करने के लिए ही गए थे। भगवान ने ये भी बताया कि जब रावण को मारने के लिए राम जी ने अपनी धनुष पर बाण चढ़ाया, जिससे कि बाण रावण की नाभि पर लगा और उसकी मृत्यु हुई व लोगों को उसके अत्याचारों से भी मुक्ति मिली।  
कब है मकर संक्रांति 14 या 15, जानिए क्यों खाई जाती है इस दिन खिचड़ी ?(video)
 

Lata

Advertising