Kundli Tv- क्या है इस गुफा का रहस्य, दर्शन करने वाला नहीं लौटता वापिस

Monday, Jul 23, 2018 - 02:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)


भगवान शिव को जब भी याद किया जाए तो उनके पावन तीर्थ धाम अमरनाथ और केदारनाथ का ध्यान आता है। लेकिन भोलेनाथ से जुड़ा एक एेसा स्थान है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। आज आपको बताएंगे शिव खोड़ी गुफा का बारे में जिसमें भगवान शिव अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। 

जम्मू के रयासी जिला में शिव खोड़ी गुफा स्थित है। कहा जाता है के यहां भगवान साक्षात विराजमान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका दूसरा किनारा अमरनाथ गुफा में खुलता है। यहां 4 फीट ऊंचा शिवलिंग विराजित है। हैरान करने वाली बात ये हैं कि शिवलिंग के ऊपर प्राकृतिक तौर पर पवित्र जल की धारा गिरती रहती हैं। इसी जगह पर पिण्डियों के रुप में माता पार्वती, पुत्र गणेश और कार्तिकेय भी विराजमान है। 


पौराणिक कथा
एक बार भस्मासुर ने घोर तप भगवान शिव को प्रसन्न किया। भोलेनाथ ने उसे वर मांगने को कहा और उसने मागा कि वह जिसे भी हाथ लगाए वह उसी क्षण भस्म हो जाए। शिव जी तथास्तु कह उसे वरदान दे दिया। वरदान पाने के बाद तुरंत राक्षस भगवान को भस्म करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा। दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। भोले बाबा उसका वद्ध करने में समर्थ नहीं थे, इसलिए उन्होंने एक गुफा बनाई और उस में जाकर छिप गए। महादेव को इस तरह छिपा देख श्री हरि ने मोहिनी का रूप धर कर, भस्मासुर को रिझाने के लिए उसके पास पहुंच गए। वह असुर मोहिनी को देखकर सब कुछ भूल गया और उसके साथ नाचने लगा। नृत्य करते-करते उसने अपना हाथ अपने ही सिर पर रक लिया और भस्म हो गया। इसके पश्चात भगवान उस गुफा से बाहर आ गए। प्रभु ने स्वंय इस गुफा का निर्माण किया था और बाद में इसी जगह का नाम शिव खोड़ी गुफा विख्यात हुआ।  


स्थानीय लोगों का कहना है कि जो कोई शिवलिंग और पिण्डियों के दर्शन करके आगे की ओर बढ़ता है, वह कभी लौटकर नहीं आता।  

देव शयनी पर चंद्रमा करेंगे आपकी सभी परेशानियों को दूर (देखें VIDEO)
 

Lata

Advertising