Kundli Tv- भारत के 7 आश्चर्यों में शामिल है ये मंदिर, एक साथ होते हैं 30 हज़ार नागों के दर्शन

Thursday, Jul 19, 2018 - 02:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)


भगवन शिव से संबंध होने की वजह से शिवालयों में नाग देवता की प्रतिमा के दर्शन करने को मिलते हैं। आज आपको भारत के एक एेसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां एक या दो नहीं पूरे 30 हजार नागों के दर्शन होते हैं। 

केरल में अलप्पुझा जिले के हरीपद गांव में मन्नारसला श्रीनागराज मंदिर स्थित है। मंदिर के रास्ते में ही पेड़ों पर 30,000 से भी ज्याद नाग देवता के चित्र देखने को मिलते हैं। यहां नागराज के साथ उनकी पत्नी नागयक्षी देवी की प्रतिमा भी स्थित है। विश्वभर में यह मन्नार टेंपल के नाम से जाना जाता है। 


पौराणिक कथा
नागराज की पूजा का का संबंध भगवान परशुराम से है जिन्हें केरल का निर्माता माना जाता है। क्षत्रियों के वध से मुक्ति पाने के लिए भगवान परशुराम ने इस नाग क्षेत्र का निर्माण किया था। परशुराम जी की तपस्या से खुश होकर ही नागराज ने उन्हें वरदान दिया था कि वे यहां युगों-युगों तक उपस्थित रहेंगे और भक्तों का उद्धार करेंगे। पुराणों के अनुसार यहां शेष नाग, तक्षक और कर्कोटक ने भगवान शिव की उपासना की थी। यहां शंकर जी की पूजा भी एक नाग के रुप में की जाती है। इसी मंदिर में राहू का स्थान भी है जोकि सर्पों के देवता माने जाते हैं।


मान्यता है कि जो औरतें निस्तान होती हैं। उनके लिए यहां उरुली कमजाहथाल नामक विशेष पूजा की जाती हैं। यह मंदिर 16 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। खास तौर पर यह मंदिर नागराज और नागयक्षि को समर्पित है। इसका इतिहास संस्कृत कविता 'मंडरा सलोद्यम' में भी लिखा गया है।  

एक ऐसा मंदिर जहां चढ़ती हैं घड़ियां (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising