आखिर बुद्ध का जन्म भारत में क्यों हुआ ?

Wednesday, Jul 19, 2023 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Why was Buddha born in India: दूसरे विश्व युद्ध में एक जापानी सैनिक कंधे पर गोली लगने के कारण मैदान में घायल होकर गिर पड़ा। वह दर्द के मारे कराह रहा था कि तभी एक भारतीय सैनिक जो युद्ध के मैदान में खड़ा था, उसके मन में करुणा जागी। उसने सोचा, अंतिम क्षणों में कैसी शत्रुता। वह कप में चाय लेकर उसके पास गया, अपनी गोद में उसका सिर रखा और यह कहते हुए चाय पिलाने लगा कि तुमने भारतीय सैनिक की मोर्चे पर वीरता देखी है, अब उसकी दयालुता भी देखो।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वह उसे चाय पिलाने के लिए जैसे ही झुका कि जापानी सैनिक ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू उसकी छाती में घोंप दिया। भारतीय सैनिक भी घायल हो गया और दोनों ही उपचार के लिए एक ही अस्पताल में भर्ती किए गए।

तीसरे दिन भारतीय सैनिक को होश आया, उसने देखा कि उसके पास  ही तीसरे पलंग पर वही जापानी सैनिक लेटा हुआ है। जब उसके पास पीने के लिए चाय की प्याली आई तो उसे लेकर उसी जापानी सैनिक के पास गया और कहा, ‘‘लो भाई! चाय पी लो। मैं उस दिन तो यह इच्छा पूरी नहीं कर पाया। भारतीय सैनिक के इस व्यवहार को देखकर वह जापानी सैनिक भाव विह्वल हो गया। उसकी आंखें भर आईं और कहा आज मुझे पता चला कि आखिर बुद्ध का जन्म भारत में क्यों हुआ।

Niyati Bhandari

Advertising