संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करना सराहनीय : अश्विनी शर्मा

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (गुलशन): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा रविदासिया समाज के महान संत एवं डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करना सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि संत निरंजन दास जी ने संत गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और संदेश को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा, समानता और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। 

उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान दिया जाना केवल रविदासिया समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सम्मान उन संत-महापुरुषों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रमाण है, जिन्होंने समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अश्विनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News