Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Sunday, Dec 10, 2023 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ravi Pradosh vrat: देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष का व्रत हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार आज 10 दिसंबर को को इस माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज रविवार का दिन है इस वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है।  स्वास्थ, सफलता, भौतिक सुख-साधनों से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आज का दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पूजा के समय कुछ ख़ास चीजों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो जाता है। आज चलिए शास्त्रों एक अनुसार जानते हैं कि आज के इस खास दिन पर उमापति को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

For growth in slow business मंदे व्यापार में वृद्धि के लिए
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मंदे व्यापार में तरक्की प्राप्त करने के लिए रवि प्रदोष के दिन जौ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस में मनचाही कमाई देखने को मिलती है और घर-परिवार भी खुशियों से भरा रहता है। मान्यताओं के अनुसार जौ के दान को स्वर्ण दान माना जाता है।

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

आज का पंचांग- 10 दिसंबर , 2023

आज का राशिफल 10 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 10 दिसंबर -  आंखों में आंखें तेरी बाहों में बाहें तेरी

Tarot Card Rashifal (10th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Weekly Tarot Horoscope (10th-16th December): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Vastu Tips For Pen Holder: घर की इस दिशा में रखें पेन होल्डर, सफलता चूमेगी आपके कदम

For family growth वंश वृद्धि के लिए
बहुत उपाय करने के बाद अगर संतान कामना की चाह पूरी नहीं हो पा रही तो आज के दिन दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जल्द ही इस सुख की प्राप्ति होती है। महादेव और मां गौरा की पूजा करने से सुखी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Do these remedies for yellow sandalwood पीला चंदन का करें ये उपाय
धन की कमी को दूर करने के लिए आज के दिन सूर्यास्त के समय पीले चंदन से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं। इसके बाद बेलपत्र पर शहद लगाकर दाहिने हाथ से शिवलिंग पर अर्पित करें। चढ़ाते समय अपनी मनोकामना को जरूर बोलें। ऐसा करने से महादेव आपकी झोली हमेशा भर के रखते हैं और दूर्भाग्य दूर भागता है।

To remove troubles from home घर के क्लेश को दूर करने के लिए
संतान और माता-पिता के बीच अनबन चलती रहती है शिवपुराण के अनुसार आज के दिन बेलपत्र में शहद लगाकर शिव जी को चढ़ाएं। ऐसा करना से घर-परिवार में चल रही अशांति दूर हो जाती है। 

Prachi Sharma

Advertising