आपका राशिफल- 21 मई , 2019

Tuesday, May 21, 2019 - 09:22 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज मंगलवार 21 मई, 2019 ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व मूल नक्षत्र का योग रहेगा। लक्ष्मी की बड़ी बहन जेष्ठा के नाम पर ही इस माह का नाम ज्येष्ठ पड़ा है। आज तीज पर देवी जेष्ठा की विशेष पूजा का विधान है। इनके उपायों से सुहाग की रक्षा होती है, गृहक्लेश दूर होते हैं, रोगों से मुक्ति मिलती है और संतान के कष्ट दूर होते हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 2

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ दिशा- ब्याव 

राहुकाल- 15:41 से 17:23

भद्रा- 13:25 से 01:40

अभिजीत- 11:51 से 12:45 सिद्ध व साध्य योग

विशेष: देवी जेष्ठा पूजन। 

गृहक्लेश से मुक्ति का विशेष उपाय: देवी जेष्ठा की विधिवत पूजन करें। लाल चंदन की माला से गुडलक मंत्र: ह्रीं ज्येष्टायै नमः का जाप करें। देवी पर 7 लाल कांच की चूड़ियां चढ़ाकर पीपल के नीचे रख दें। गुडलक टाइम: 10:45 से 12:15 तक।

आज का ख़ास उपाय: देवी गौरी पर लाल चंदन चढ़ाकर संतान के फोटो पर तिलक करें, संतान के कष्ट दूर होंगे।  

बर्थ डे का खास उपाय: लाल मिर्च सिर से वारकर देवी जेष्ठा के सामने कर्पूर से जलाएं, रोगों से मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: देवी जेष्ठा पर लाल गुड़हल के फूल चढ़ाएं, सुहाग की रक्षा होती है। 


 

Niyati Bhandari

Advertising