आप का राशिफल- 15 मई, 2019

Wednesday, May 15, 2019 - 09:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज बुधवार 15 मई, 2019 वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। चंद्र कन्या राशि में रहेंगे व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। ग्रहों की बात करें तो आज सूर्य मेष राशि पर प्रवेश करेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 5

शुभ रंग- हरा

शुभ दिशा- उत्तर

राहुकाल- 12:18 से 13:58 तक

सर्वार्थसिद्धि योग- 07:17 से 05:34 तक

विशेष- सुबह 10:36 के बाद परशुराम द्वादशी का शुभ आरंभ होगा। इस दिन विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने सहस्त्रबाहु सहित 21 बार क्षत्रियों का वध किया था। इस दिन परशुराम के उपाय से सौभाग्य आता है, भूमि से लाभ होता है, दारिद्रय से मुक्ति मिलती है व शत्रु समाप्त होते हैं।

आज का ख़ास उपाय: शत्रुओं के विनाश के लिए भोजपत्र पर रोली से शत्रु का नाम लिख कर परशुराम जी के निमित जला दें। 
 
बर्थ डे का खास उपाय: भूमि-भवन से लाभ चाहते हैं तो परशुराम जी पर 4 अंजीर चढ़ाकर किसी वृद्ध स्त्री को दान कर दें।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: सौभाग्य प्राप्ति के लिए भगवान परशुराम की विधिवत पूजा करें। किसी माला से विशेष मंत्र ॐ रां रां परशुहस्ताय नम: जपें। गुड़ की रोटी पर तुलसी दल रख कर भोग लगाएं। फिर उस भोग को गाय को खिला दें। 

विशेष टाइम: 14:30 से 15:30 तक।

 


 

Niyati Bhandari

Advertising