आप का राशिफल- 19 मार्च,  मंगलवार

Tuesday, Mar 19, 2019 - 08:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज मंगलवार तारिख 19 मार्च, फाल्गुण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चंद्र सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य मीन राशि में वास कर रहे हैं। मघा नक्षत्र के साथ रवि योग रहेगा। पर्व, दिवस अथवा त्यौहार की बात करें तो आज महेश्वर व्रत है। ये उपवास भगवान शिव को समर्पित है। पति की लंबी उम्र और बुद्धिमान संतान के लिए ये व्रत रखा जाता है। मान्यता है की जो महिला ये व्रत रखती है उसे अपने जीवनकाल में कभी भी संतान से दुख नहीं मिलता और वे सदा सुहागन रहती है। इसके अतिरिक्त आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार सिखों के छठें गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द जी का ज्योति ज्योत समाए दिवस भी है। सिख लहर का परचम लहराने में गुरु जी का अद्वितीय योगदान रहा है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

इस मंदिर में आज भी बजरंगबली कर रहे हैं नृत्य

भाग्यांक- 7

शुभ रंग- ख़ाकी  

शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

राहुकाल- 03:28 पी.एम से 04:58 पी.एम तक रहेगा।

अमृत काल- 04:58 पी.एम से 06:23 पी.एम तक रहेगा।

बर्थ डे का खास उपाय: किसी मंदिर में दीपक का दान करें।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपति लाल गाय को गुड़ खिलाए।

आज का ख़ास उपाय: तांबे के लोटे में गेहूं भरकर उस पर नारियल रखें और धर्मस्थल में दान कर दें।

क्या होता है होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ काम ?


 


 

Niyati Bhandari

Advertising