आपका राशिफल-14 मार्च, 2019

Thursday, Mar 14, 2019 - 07:58 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार तारिख 14 मार्च 2019, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र वृष राशि में हैं। आज से लेकर कल सुबह तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा और दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग है। होलाष्टक प्रारम्भ हो रहे हैं। भारतीय धार्मिक शास्त्रनुसार होलाष्टक होली दहन से पहले आठ दिनों का वो क्रम है जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि इन दिनों में शुभ काम करने से दुख-दर्द होता है और रिश्तों में खटास आती है। जिसके कारण इन दिनों में शुभ काम करना वर्जित माना गया है। होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक के बीच के आठ दिनों की अवधि को कहा जाता है अर्थात होली के आठ दिन पहले से। इन दिनों पर कोई भी शुभ काम संपन्न नहीं किया जाता है। शास्त्रीय मान्यता अनुसार होलाष्टक में नामकरण, विद्या आरंभ, कर्ण छेदन, अन्न प्राशन, चौलकर्म, उपनयन संस्कार, विवाह संस्कार, ग्रह प्रवेश तथा वास्तु पूजन आदि मांगलिक कार्य वर्जित हैं। होलाष्टक की मान्यता उत्तर भारत में अधिक मानी जाती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

भाग्यांक- 2

शुभरंग- सफ़ेद

शुभदिशा- उत्तर-पश्चिम

राहुकाल- 01:59 पी.एम से 03:28 पी.एम तक

भद्रा- 06:36 ए.एम. से 03:57 पी.एम तक 


विशेष: फाल्गुन दुर्गाष्टमी

बर्थडे का खास उपाय: अगर आप किसी मंदिर नहीं सकते हैं तो रास्ते में जहां भी मंदिर दिखाई दे, वहां शिखर के दर्शन जरूर करें।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपति मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर गरीब बच्चों में बांटें।

आज का ख़ास उपाय: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

ऐसे होंठ वाले होतें हैं CHARACTERLESS

Niyati Bhandari

Advertising