आप का राशिफल- 7 मार्च, 2019

Thursday, Mar 07, 2019 - 08:19 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 7 मार्च, बृहस्पतिवार प्रतिपदा तिथि है। फाल्गुन महीने का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है। चंद्र कुंभ राशि में रहेगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का योग बन रहा है। प्रात: 7:45 पर राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। 23 मार्च, 2019 की दोपहर 1:18 पर राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष विद्वान कहते हैं राहु और केतु एक राशि में करीब-करीब 18 महीनों तक एक साथ रहते हैं। आने वाले 18 महीनों तक राहु और केतु के इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। राहु-केतु जिस राशि पर मेहरबान हो जाएं उन्हें तख्त और ताज दिला देते हैं और रुष्ट होने पर मृत्यु के समान कष्ट देते हैं। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति माता-पिता एवं पितरो की सच्चे मन से सेवा करता है, उन्हें कभी भी राहु-केतु परेशान नहीं करते। शिव आराधना करने वाले व्यक्ति पर शिव कृपा के साथ-साथ राहु-केतु का आशीर्वाद भी बना रहता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-

मार्च में ये 7 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

भाग्यांक- 4

शुभ रंग- नीला

शुभ दिशा- नैऋत्य

राहुकाल- 01:59 पी.एम से 03:26 पी.एम तक। 

विशेष: फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा। साध्य योग। 

अमृतकाल: 12:01 पी.एम से 01:48 पी.एम तक

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: विष्णु मंदिर में बेसन के हलवे का भोग लगाएं।

बर्थ डे का खास उपाय: जन्मद‌िन पर बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए।

आज का ख़ास उपाय: भगवान लक्ष्मी नारायण पर पीले फूल चढ़ाकर जल प्रवाह करें।

राहु-केतु का राशि परिवर्तन, कैसे लाएगा आपके जीवन में पैसों की झनकार ?

Niyati Bhandari

Advertising