आप का राशिफल- 25 फरवरी, 2019

Monday, Feb 25, 2019 - 09:22 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 25 फरवरी, सोमवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। प्रात: 9:01 पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई की शाम 05 बजे तक यहीं पर वास करेंगे। 5 मार्च की रात 11 बजकर 50 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे और 28 मार्च की शाम 07 बजकर 29 मिनट तक मीन राशि में वक्री रहने वाले हैं। फिर कुंभ राशि में मार्गी होकर 12 अप्रैल की प्रात: 4 बजकर 22 मिनट पर बुध पुन: कुंभ से मीन राशि में फिर से प्रवेश करेंगे। 3 मई की शाम 5 बजे तक बुध मीन राशि में ही रहने वाले हैं। रात 10:08 तक हर बिगड़ा काम बनाने वाला रवि योग रहने वाला है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 5 मार्च तक ये उपाय करने से शुभ लाभ प्राप्त होंगे-

मेष- गणेश जी की आरती सुबह-शाम करें।

वृष- श्रीराधाकृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।

मिथुन- सूर्य देव को सुबह प्रणाम करें।

कर्क- गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

कन्या- देवी सरस्वती को पीले या सफेद फूल चढ़ाएं।

तुला- जरूरतमंद को गर्म कंबल दान करें।

वृश्चिक- भगवान शिव को दूध अर्पित करें।

धनु- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मकर- सुबह-शाम हनुमान जी की आरती करें।

कुंभ- सुबह और रात अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें।

मीन- मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising