आपका राशिफल- 21 फरवरी, 2019

Thursday, Feb 21, 2019 - 09:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 21 फरवरी, बृहस्पतिवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आधी रात को 2:26 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी भगवान सूर्य नारायण हैं। इस दौरान सूर्यदेव की आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। किसी भी तरह का मुकदमा दायर करने के लिए यायीजयद योग दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 25 तक रहेगा। लाइफ में तरक्की के लिए करें ये उपाय-

अपने मुकद्दर को बुलंद करना है तो पीतल के बर्तनों में खाना खाएं। जितना हो सके उतना अधिक पीतल को यूज में लाएं। 

कारोबार को बढ़ाना है तो रविवार को नारियल के तेल अथवा बादाम का दान किसी भी धार्मिक स्थल पर करें।

स्वस्थ तन और मन के लिए काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें। इससे उम्र भी लंबी होती है। 

परिवार का सुख-सौभाग्य बनाए रखने के लिए भोजन करने से पहले छोटी सी रोटी बनाकर उसकी आहुति अग्नि में दें।

संडे को जब भी घर से बाहर जाएं कुछ मीठा खाकर पानी पीकर निकलें, सारे बिगड़े काम बनेंगे।

अच्छी सेहत और दुश्मनों को हराने के लिए 30 दिनों तक रात को सोने से पहले चूल्हे की आग को दूध से बुझाएं।

कुशाग्र बुद्धि और विद्या में बढ़ोत्तरी के लिए सुबह पक्षियों को दाना-पानी डालें। बंदरों को केले खिलाएं।

अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-


                                                        

Niyati Bhandari

Advertising