राशिफल: ग्रहों का राजकुमार बुध, आपकी राशि को देगा खास सौगात

Wednesday, Feb 13, 2019 - 09:40 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
 

आज 13 फरवरी, 2019 बुधवार का दिन है और माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि। दुर्गाष्टमी व्रत और सूर्य की कुंभ संक्रांति होने से इस दिन का महत्व बढ़ जाता है। प्रात: 8:49 पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब 15 मार्च की प्रात: 5:40 तक ये इसी राशि में रहेंगे। दोपहर 2:13 तक सूर्य की कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। हर बिगड़ा काम बनाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10:27 तक होगा। जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे सूर्य की संक्रांति कहा जाता है। इस दौरान पुण्यकाल का महत्व बढ़ जाता है। 

सूर्य की कुंभ संक्रांति के समय गोदावरी नदी में स्नान करके गाय और अन्न के दान की बहुत महिमा है, ऐसा शास्त्र कहते हैं।

आज दुर्गाष्टमी व्रत भी है इसलिए कंजक पूजन करना शुभ फलदायक रहेगा। इस उपाय से मां सबसे अधिक प्रसन्न होती हैं।

माता के मंदिर में लाल चुनरी एवं नारियल के साथ हलवा और काले चने का भोग चढ़ाएं। 

सुहागन महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं।

शाम को दीपक में 4 लौंग डाल कर एक दीपक मां के मंदिर में रख आएं और दूसरा हनुमान जी के मंदिर में अर्पित करें।

पंडित कमल नंदलाल से आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-



 

Niyati Bhandari

Advertising