परिघ योग: ये 5 राशि वाले दुश्मनों को देंगे मात

Thursday, Feb 07, 2019 - 09:19 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 7 फरवरी, बृहस्पतिवार को माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रात: 7:53 तक थी। अब तृतीया तिथि आरंभ हो चुकी है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 10:10 पर कुंभ राशि में होगा, 25 फरवरी की सुबह 9:01 तक ये इसी राशि में वास करेंगे। 20 जनवरी 2019 से ये मकर राशि में वास कर रहे थे। सूर्य, शुक्र और राहू ग्रहों के साथ इनकी मित्रता है लेकिन चंद्रमा से इनकी शत्रुता है। मिथुन व कन्या राशि के ये स्वामी हैं। बुध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि और वाणी पर अपना कंट्रोल रखते हैं। विद्वान व्यक्ति पर बुद्ध की कृपा होती है। ये अपना सीधा प्रभाव उन लोगों पर डालते हैं, जो अपनी बुद्धि के बल से परिश्रम कर जीवन में आगे बढ़ते हैं। वाणी के प्रभाव से जितने काम होते हैं उन पर भी बुद्ध देवता असर दिखाते हैं। मनुष्य के शरीर की संरचना की बात की जाए तो गले और कन्धों पर भी इनकी सत्ता चलती है।  

बृहस्पतिवार का राशिफल, 12 राशियों के साथ क्या अच्छा होने वाला है, जानने के लिए यहां क्लिक करें-

Niyati Bhandari

Advertising