Daily horoscope: आज इन राशियों के आर्थिक मामलों में होगी तरक्की

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : सितारा बाद दोपहर तक हर मोर्चे पर एहतियात रखने वाला, कोई भी कोशिश जल्दबाजी में न करें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृष: सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, इरादों में मजबूती, शुभ कामों में ध्यान, मगर बाद में समय विपरीत हालात रखने वाला बनेगा।

मिथुन: आम सितारा स्ट्रांग जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कोशिश करने पर कोई उद्देश्य प्रोग्राम सिरे चढ़ेगा।

कर्क : बाद दोपहर तक कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता बनी रहेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, फिर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

सिंह : सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में सितारा आपको हिम्मती, उत्साही बना सकता है।

कन्या : सितारा आमदन वाला, कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ रहेगा, कारोबारी टूर प्लान करना भी सही रहेगा।

लव राशिफल 17 नवंबर- इश्क़ में निगाहों को मिलती हैं बारिशें फिर भी क्यूं कर रहा दिल तेरी ख़्वाहिशें

आज का राशिफल 17 नवंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tarot Card Rashifal (17th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

तुला: सितारा बाद दोपहर तक कमजोर, किसी भी इंपोर्टैन्ट काम के लिए यत्न न करें, मगर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी।

वृश्चिक :  सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी कामों में लाभ देने तथा बेहतर हालात रखने वाला, मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।

धनु : सितारा बाद दोपहर तक कामयाबी देने तथा इज्जत-मान बढ़ाने वाला, मगर बाद में कारोबारी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा नतीजा देंगे।

मकर : सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी दशा ठीक रखेगा, मगर बाद में हर मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

कुंभ: सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए ढीला, किसी के नीचे पेमैंट भी न फंसाएं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

मीन : सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, किंतु बाद में अचानक सेहत में गड़बड़ी महसूस हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari