Daily horoscope: आज इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव
punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष : सितारा शाम तक सेहत के लिए कमजोर, इसलिए बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
वृष: सितारा शाम तक घरेलू मोर्चा पर कुछ टैंशन परेशानी रख सकता है, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सितारा शाम तक दुश्मनों को जागृत रखने तथा किसी न किसी मुश्किल को बनाए रखने वाला, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला।
कर्क : सितारा शाम तक कमजोर, मन डरा-डरा तथा मनोबल में टूटन का अहसास रहेगा, फिर बाद में भी समय ढीला बना रहेगा।
सिंह: सितारा शाम तक एहतियात परेशानी वाला, कोई भी जायदादी काम हाथ में न लें, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
कन्या: शाम तक कामकाजी भागदौड़ एवं व्यस्तता बेनतीजा होगी, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला।
आज का राशिफल 1 सितंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
लव राशिफल 1 सितंबर- हर जन्म में तू मिले मेरी बस यही है ख्वाहिश
Tarot Card Rashifal (1st September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
तुला: शाम तक समय कारोबारी कामों के लिए ढीला, टूरिंग-प्रोग्रामिंग बेनतीजा होगी, मगर बाद में आप में भागदौड़ की क्षमता बढ़ेगी।
वृश्चिक :शाम तक कामकाजी दशा संतोषजनक किंतु मानसिक उदासी, परेशानी बनी रहेगी, फिर बाद में आम सितारा बेहतर बनेगा।
धनु : सितारा शाम तक नुकसान वाला, अपने आपको पंगों-झमेलों से भी बचाकर रखें, मगर बाद में हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
मकर : सितारा शाम तक कारोबारी कामों में लाभ देने तथा कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में समय परेशानियों वाला बनेगा।
कुम्भ : सितारा शाम तक अफसरों के रुख को सख्त रखने वाला, मगर बाद में अर्थ दशा कम्फर्टेबल बनेगी।
मीन: सितारा शाम तक मन को अशांत, परेशान तथा डिस्टर्ब रखने वाला, किंतु बाद में हर फ्रंट पर समय बेहतर बनेगा, सफलता मिलेगी, इज्जत-मान, प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।