Daily horoscope : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, मुश्किलें परेशानियां जाग सकती हैं।

वृष: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मान सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे।

मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता बनाए रखेगा, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत मान वाला।

कर्क : सितारा बाद दोपहर तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रखेगा, मगर बाद में समय आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा।

सिंह: सितारा अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कारोबारी टूरिंग का प्लान करना सही रहेगा, आम हालात भी पहले जैसे बने रहेंगे।

कन्या : सितारा बाद दोपहर तक नुकसान परेशानी वाला, इसलिए मनी मैटर से जुड़े कामों में अत्यधिक सावधान रहना चाहिए।

आज का राशिफल 1 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (1st october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 1 अक्टूबर - थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए

तुला : सितारा बाद दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, मान-यश की प्राप्ति, मगर बाद में हर फ्रंट पर सचेत रहना जरूरी।

वृश्चिक: जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

धनु : आम सितारा जोरदार, यत्न करने पर कोई उद्देश्य मनोरथ हल हो सकता है, शुभ कामों में ध्यान।

मकर: सितारा बाद दोपहर तक सेहत, खास कर पेट के लिए ठीक नहीं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कुम्भ : सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, यत्नों में विजय मिलेगी, मगर बाद में समय ढीला बनेगा।

मीन: सितारा बाद दोपहर तक कमजोर, किसी न किसी परेशानी के बने रहने का डर रहेगा, मगर बाद में हालात सुधरेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News