Daily horoscope : आज इन राशियों के आगे बढ़ेंगे रुके काम

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 07:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : सितारा दोपहर तक पेट के लिए कमजोर, वैसे भी हर मोर्चे पर अलर्ट रहने की जरूरत है, मगर बाद में हर मोर्चे पर बेहतरी होगी।

वृष: चूंकि आम सितारा कमजोर है जो मन को अशांत, डिस्टर्ब तथा परेशान रखने वाला है, सफर भी टाल देना बेहतर रहेगा।

मिथुन: सितारा दोपहर तक एहतियात वाला, कोई भी नया यत्न-प्रोग्राम शुरू करने से बचें, मगर बाद में कामकाजी दशा सुधरेगी।

कर्क : कमजोर सितारे के कारण जहां आम हालात विपरीत बने रहेंगे, वहीं मन भी अशांत बना रहेगा, मनोबल में टूटन बनी रहेगी।

सिंह : सितारा दोपहर तक कमजोर, किसी न किसी बाधा-मुश्किल के साथ वास्ता रह सकता है, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कन्या: घटिया लोगों से दूरी रखनी ठीक रहेगी क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने के लिए तुले हुए दिखाई देंगे, मगर बाद में समय कामयाबी वाला।

आज का राशिफल 15 अगस्त, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (15th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 15 अगस्त - जो भी जितने पल जियूं उन्हें तेरे संग जियूं

Independence Day: आज मनाया जाएगा भारत के गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 

तुला : सितारा दोपहर तक आर्थिक मोर्चे पर कमजोर, मगर बाद में समय आपको हिम्मती-उत्साही बनाएगा तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा।

वृश्चिक: दोपहर तक मन अशांत, परेशान रह सकता है मगर बाद में समय कामकाजी कामों के लिए बेहतर बनेगा।

धनु : सितारा दोपहर तक नुकसान वाला, खर्चे भी बने रहेंगे, मगर बाद में समय कामयाबी देने तथा अर्थ दशा बेहतर रखने वाला।

मकर: सितारा अर्थ दशा संवारने तथा आम तौर पर बेहतर हालात बनाने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर कम्पलीकेशंस बढ़ने का डर।

कुम्भ : सितारा दोपहर तक किसी न किसी सरकारी समस्या को जागृत रखने वाला, मगर बाद में कारोबारी कामों में कामयाबी मिलेगी।

मीन: सितारा बाद दोपहर तक मन को टैंस, परेशान रखने वाला, मगर बाद में किसी सरकारी काम के लिए आपके यत्न अच्छी रिटर्न देंगे।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News