दैनिक राशिफल- आज इन राशियों को मिलने वाले हैं ढेरों लाभ

Friday, Jun 12, 2020 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 12 जून, शुक्रवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। जो रात 10.53 मिनट तक रहेगी तत्पश्चात अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। प्रात: 10.28 से शुरू होकर कल 13 जून, शनिवार की सुबह 11.2 तक प्रीति योग रहने वाला है। शाम 6.49 तक रवि योग रहेगा। इस दौरान किए कामों में कामयाबी अवश्य मिलती है। शतभिषा नक्षत्र सायं 6.49 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। सुबह 10.3 से पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। चंद्रमा कुंभ राशि में पूरा दिन-रात विराजित रहेंगे। पंचक लगी रहेगी। पश्चिम एवं नैर्ऋृत्य दिशा के लिए दिशा शूल रहेगा। राहू काल प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आज शुक्रवार है, इस दिन पर मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का स्वामित्व स्थापित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से है। गणेश जी के साथ महालक्ष्मी का पूजन करने से समृद्धि, वैभव और संपन्नता आती है। आज के दिन करें ये उपाय-

शाम को 5 बजे के बाद देवी लक्ष्मी के सामने बैठकर कमलगट्टे की माला से देवी लक्ष्मी के प्रिय मंत्र ‘ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:’ का जाप करें। ये मंत्र हर तरह की आर्थिक परेशानियों को खत्म करता है।

घर-परिवार पर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह अपने घर के मंदिर में बैठकर दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। 

Niyati Bhandari

Advertising