दैनिक राशिफल- आज इन राशियों की दूर होंगी सभी परेशानियां

Wednesday, Jun 10, 2020 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rashifal in hindi: आज 10 जून, बुधवार आषाढ़ कृष्ण तिथि पंचमी है। जो रात 8.05 तक रहने वाली है तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। सुबह 10.35 तक इन्द्र योग रहेगा, फिर उसके बाद वैधृति योग शुरू हो जायेगा। जो कल 11 जून, गुरुवार की प्रात: 10.16 तक रहेगा। दोपहर 2.58 तक कुमार योग भी रहने वाला है।  इसके अतिरिक्त श्रवण योग दोपहर 2.58 तक रहेगा। अर्ध रात्रि 3.42 से शुरू होकर 15 जून की आधी रात 3.18 तक पंचक रहेगी। चंद्रमा मकर राशि पर मध्य रात 3.42 तक रहेगा तदोपरांत कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। उत्तर एवं वायव्य दिशा में दिशा शूल रहेगा। राहू काल दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बुधवार का अचूक उपाय: 12 दूर्वा लेकर उस पर सिंदूर लगाकर मौली से बांध कर मुकुट बनाएं। अब इसे गणेश जी की प्रतिमा या चित्र पर उनके मस्तक पर सजाएं। फिर वहीं आसन पर बैठकर इस मंत्र की कम से कम एक माला जाप करें। 

मंत्र- ॐ गलों गौरीपुत्राय गणेशाय हुं फट ॥ 

अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए हरे रंग के सुंदर रेशमी कपड़े में नारियल व मिश्री बांधकर गणेश मंदिर में अर्पित करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ये उपाय कम से कम 7 बुधवार तक करना है। ध्यान रहे, ये क्रम बीच में टूटना नहीं चाहिए। अगर किसी बुधवार ये करना भूल गए या किसी अन्य कारणवश छूट गया तो इस क्रम को पुन: दोहराना पड़ेगा।

मंत्र- वक्रतुंडाय हूं 

Niyati Bhandari

Advertising