दैनिक राशिफल- आज इन राशियों की सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Saturday, Jun 06, 2020 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 6 जून, शनिवार आषाढ़ कृष्ण तिथि प्रतिपदा है। जो रात 10.33 तक रहेगी तदोपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। दोपहर 3.12 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। सायं 5.19 तक साध्य योग रहने वाला है। कुछ भी नया सिखने विशेषकर विद्या प्राप्ति से संबंधित तो इस योग में सीखना अति उत्तम रहता है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में दोपहर 3.12 तक रहेंगे तत्तपश्चात धनु राशि में प्रवेश करेंगे। दोपहर 3.12 तक जिन नवजात शिशुओं का जन्म होगा, उन्हें ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। उसके उपरांत जो बच्चे पैदा होंगे उन्हें मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। राहू काल प्रात: 9 बजे से लेकर 10.30 तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

पर्व दिवस तथा त्यौहार की बात करें तो आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष का आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ साल का चौथा महीना है, जो आज से आरंभ हो गया है। ज्येष्ठ की तपती गर्मी से अब कुछ राहत की सांस मिलेगी। वर्षा ऋतु का आगमन भी इसी महीने से होता है। ये महीना 5 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर समाप्त होगा। 

आषाढ़ माह में आएंगे ये व्रत व त्यौहार
योगिनी एकादशी-
17 जून, बुधवार 

आषाढ़ अमावस्या- 21 जून, रविवार

गुप्त नवरात्र- 22 जून, सोमवार 

जगन्नाथ यात्रा- 23 जून, मंगलवार 

देवशयनी एकादशी- 1 जुलाई, बुधवार 

आषाढ़ पूर्णिमा- 5 जुलाई, रविवार


 

Niyati Bhandari

Advertising