ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Friday, Jun 05, 2020 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rashifal in hindi: आज 5 जून, शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल तिथि पूर्णिमा है। जो मध्य रात 12.42 तक रहने वाली है तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो जाएगा। अनुराधा नक्षत्र सायं 4.44 तक है तदोपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। सर्वार्थसिद्धि योग शाम 4.44 तक रहेगा। सिद्ध योग रात 8.13 तक रहेगा, फिर साध्य योग का आरंभ हो जाएगा। वर्तमान समय में चंद्रमा वृश्चिक राशि पर पूरे दिन और रात तक रहेंगे। भद्रा दोपहर 2.00 बजे तक रहेगी। जिन बच्चों का जन्म सायं 4.44 के उपरांत होगा उन्हें ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। राहू काल प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

पर्व दिवस तथा त्यौहारों की बात करें तो आज ज्येष्ठ पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, वट सावित्री व्रत, संत कबीर जयंती और विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण काल के दौरान चन्द्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में वास करेंगे।

चंद्रमा धरती की धूसर छाया से होकर गुजरेगा। सिर्फ 57 प्रतिशत भाग ही पृथ्वी की धूसर छाया के भीतर होगा। इस चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात्रि 11.15 पर मध्य काल रात 12.50 पर और मोक्ष काल रात 2.34 पर होगा। ये ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट का होगा। यह ग्रहण प्रत्यक्ष रुप से यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है। सूतक दोपहर 2.15 पर शुरू होगा। 

Niyati Bhandari

Advertising