स्कन्द षष्ठी: आज इन राशियों के जीवन से विवाद और कलह का होगा नाश

Thursday, May 28, 2020 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 28 मई, बृहस्पतिवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। जो रात 11.28 तक रहेगी तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। पर्व, दिवस तथा त्योहार की बात करें तो स्कन्द षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। जो भगवान शिव व मां पार्वती के बड़े बेटे कार्तिकेय को समर्पित है। इनका पालन-पोषण छह कृतिकाओं ने स्तनपान करवा कर किया था। तभी इनके छह मुख हैं और इन्हें 'कार्तिकेय' के नाम से जाना जाता है। पुराणों व उपनिषदों में इनकी महिमा का वर्णन मिलता है। स्कंदपुराण में स्कन्द षष्ठी की महत्वत्ता बताते हुए कहा गया है की जो लोग संतान प्राप्ति और संतान संबंधित पीड़ाओं को खत्म करना चाहते हैं। वे इस दिन 'कुमार' अर्थात कार्तिकेय और शिव परिवार की पूजा शिवालय में जाकर करें।

आज का गुड लक 
गुड लक रंग: गुलाबी
गुड लक दिशा: उत्तर-पश्चिम
गुड लक मंत्र: ॐ शारवाना-भावाया नमः॥

गुड लक के लिए करें ये उपाय: गरीब बच्चे को दूध का दान करें, संभव न हो तो किसी भी धार्मिक स्थान पर ये दान किया जा सकता है।

आज जिनकी शादी की सालगिरह है: वो अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी भी शिव मंदिर में तेल के 5 दीपक लगाएं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

आज जिनका जन्मदिन है: वे भगवान कार्तिकेय पर मोरपंख चढ़ाकर अपने स्टडी टेबल या वर्क पलेस पर रखें। ऐसा करने से पढ़ाई और करीयर में मनचाही सफलता मिलेगी।

Niyati Bhandari

Advertising