आप का राशिफल- 15 जनवरी, 2020

Wednesday, Jan 15, 2020 - 09:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज बुधवार 15 जनवरी, 2020 चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। आज भी भारत के बहुत सारे भागों में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य की कक्षा में हुए बदलाव को अंधकार से प्रकाश की तरफ हुआ बदलाव माना जाता है। मकर संक्रांति से ही दिन के समय में बढ़ौतरी होती है। इसलिए भारतीय ज्योतिष की गणनानुसार मकर संक्रांति ही बड़ा दिन है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रस्थान करता है और कांपते, ठिठुरते शीत पर धूप की विजय यात्रा आरंभ होती है। इस भांति प्रकाश में बढ़ौतरी होती है। लोगों को कामकाज के लिए अधिक समय मिलने लगता है। इसी पर एक कहावत प्रसिद्ध है- बहुरा के दिन लहुरा, खिचड़ी के दिन जेठ यानी भादों कृष्ण पक्ष चौथ (बहुरा चौथ) से दिन छोटा होने लगता है तथा मकर संक्रांति से दिन बड़ा होने लगता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति को पूरे भारतवर्ष में त्यौहार के रूप में मनाते हैं। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

राहू काल- दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

शुभ दिशा- व्याव्य कोण

दिशा शूल- उत्तर

शोभन योग- रात 09:12 तक

 

Niyati Bhandari

Advertising