आप का राशिफल- 22 अगस्त, 2019

Thursday, Aug 22, 2019 - 08:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार तारीख 22 अगस्त, 2019 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र मेष राशि में रहेंगे व भरणी नक्षत्र का योग रहेगा। भाद्रपद कृष्ण सप्तमी पर वटवृक्ष के नीचे देवी शीतला को ठंडी-बासी चीजों का भोग लगाए जाने का विधान है। महादेव ने स्कंदपुराण में  इनकी महिमा का गुणगान किया है। आज के उपायों से रोगों का निवारण, संकट से मुक्ति, पारिवारिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा मिलती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

भाग्यांक- 7

शुभ रंग- ग्रे

शुभ दिशा- ईशान

राहुकाल- 14:00 से 15:37

रवियोग: 05:58 से 02:37

भद्रा- 07:06 से 19:42 तक

विशेष: भाद्रपद शीतला सप्तमी

विशेष उपाय: देवी शीतला की ठंडी-बासी चीजों से पूजा करें।

विशेष मंत्र: श्रीं शीतलायै नमः॥ का जाप करें। देवी पर भीगे हुए मोठ, बाजरा व सिक्का चढ़ाकर किसी बूढ़ी स्त्री को भेंट करें, रोगों का निवारण होगा।

बर्थ डे विशेष: मीठे दूध में छाया देखकर बरगद पर चढ़ाएं, संकट समाप्त होंगे। 

एनिवर्सरी विशेष: संध्या काल में चौराहे पर गाय के घी का अष्टमुखी दीपक करें, पारिवारिक सुरक्षा मिलेगी।

विशेष टोटका: देवी शीतला पर खट्टे दही का भोग लगाएं, प्राकृतिक विपदाओं से सुरक्षा मिलेगी।


 

Niyati Bhandari

Advertising