आप का राशिफल- 19 अगस्त, 2019

Monday, Aug 19, 2019 - 08:37 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज सोमवार तारीख 19 अगस्त, 2019 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व उत्तरभाद्रपद नक्षत्र का योग रहेगा। आज बहुला संकष्टी चतुर्थी पर हेरम्ब गणेश की पूजा करने का विधान है। आज गेहूं, चावल व गाय का दूध ग्रहण करना वर्जित है। गाय व शेर की मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजा करें। आज ये उपाय करने पर कर्ज़ों से छुटकारा मिलेगा, मानसिक कष्ट दूर होंगे, संतान की रक्षा होगी और गरीबी से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्यांक-

शुभ रंग- नीला 

शुभ दिशा- नैऋत्य 

राहुकाल- 07:33 से 09:10 

पंचक- गोधूलिबेला 18:40 से 19:59 

विशेष: बहुला संकष्टी चतुर्थी 

चंद्रौदय- 21:21 से 22:51 

गुडलक उपाय: संध्याकाल में हेरम्ब गणेश का षोडशोपचार पूजन कर रुद्राक्ष माला से गुडलक मंत्र ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरणयं हुं फट जपें, 6 केलों पर लौंग लगाकर गणपती पर चढ़ाएं, कर्ज़ों से छुटकारा मिलेगा। चंद्रमा युक्त जल से अर्घ्य दें। 

बर्थ डे का खास उपाय: संतान की फोटो पर केसर से तिलक कर गणेश मंदिर में चढ़ाएं, संतान की रक्षा होगी। 

एनिवर्सरी गुडलक: पीतल के लोटे में हल्दी मिला जल सिर से वारकर चंद्रमा पर चढ़ाएं, मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


महागुडलक का महाटोटका: गणपती मंदिर में 4-4 फल, फूल और पत्ते चढ़ाएं, गरीबी दूर होगी। 

Niyati Bhandari

Advertising