आप का राशिफल- 17 अगस्त, 2019

Saturday, Aug 17, 2019 - 08:27 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज शनिवार तारीख 17 अगस्त, 2019 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दूज है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे व शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। आज सिंह संक्रांति है। इसे ओल्गी व घी संक्रांति भी कहते हैं। इस दिन शिवलिंग का गौघृत से अभिषेक व नारायण पर गौघृत चढ़ाकर खाने का विधान है। इन उपायों से पराक्रम में वृद्धि होगी, मेमोरी पावर बढ़ती है, विषैले पदार्थों से सुरक्षा होगी, दाम्पत्य क्लेश दूर हो जाएगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्यांक- 2

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

राहुकाल- 09:10 से 10:48

पंचक- त्रिपुष्करयोग 13:56 से 22:48

संक्रांति- पुण्यकाल मुहूर्त 06:22 से 13:18

गुडलक उपाय: श्रीहरि नारायण की विधिवत षोडशोपचार पूजा करें। गाय के घी का दीपक करें, लाल चन्दन की माला से गुडलक मंत्र ह्रीं सूर्यनारायणाय नमः जपें, नारायण पर सूरजमुखी के फूल चढ़ाकर जल प्रवाह करें, पराक्रम में वृद्धि होगी। 

बर्थ डे का खास उपाय: नारायण पर चढ़े गाय के घी का सेवन करें, मेमोरी पावर बढ़ेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दम्पत्ति विष्णु मंदिर में गुलाबी फूल चढ़ाएं, दाम्पत्य क्लेश से मुक्ति मिलेगी।

आज का ख़ास उपाय: शिवलिंग पर गाय के घी से अभिषेक करें, विषैले पदार्थों से सुरक्षा मिलेगी। 

  

Niyati Bhandari

Advertising