आप का राशिफल- 4 अगस्त, 2019

Sunday, Aug 04, 2019 - 09:04 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज रविवार ता॰ 04.08.19, श्रावण शुक्ल चतुर्थी, चंद्र सिंह राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है। साथ  ही आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। जिस पर गणपति का विेशेष पूजन किया जाएगा। इस दिन विध्नविनाशक गणपति की पूजा करने से बल और बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है। खासतौर पर इस दिन सर्वप्रथम पूजे जाने वाले गजानन महाराज की खास पूजा से मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 6
शुभरंग- गुलाबी
शुभदिशा- आग्नेय
राहुकाल- 17:26 से 19:06, सर्वार्थसिद्धि योग संपूर्ण दिनरात, चंद्रौदय 19:06 से 21:52 
विशेष- विनायक चतुर्थी।

स्पेशल- श्रावण शुक्ल चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी मनाएंगे। इस दिन गणपति के सुमुख स्वरुप की पूजा का विधान है। आज के विशेष उपायों से सभी प्रोब्लेंस हल मानसिक कष्टों से मुक्ति, गृहक्लेश शांत व सुपर सक्सेस मिलती है।

गुडलक उपाय- गणपति की विधिवत षोडशोपचार पूजा करें, लाल चन्दन की माला से गुडलक मंत्र ॐ सिद्धिविनयकाय नमः मंत्र जपें। बिल्वपत्र पर लाल चंदन लगाकर श्रीविनायक पर चढ़ाएं। सभी प्रॉब्लम का हल निकलेगा।  

आज का ख़ास उपाय- 12 दूर्वा मौली में बांधकर गणेश जी पर दुर्वा चढाएं। 

बर्थडे का खास उपाय- गणपति पर सिन्दूर चढ़ाकर अपने मस्तक पर तिलक करें।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय- दंपति गणेश मंदिर में हरे मूंग दान करें।

Jyoti

Advertising