आप का राशिफल- 26 जून, 2019

Wednesday, Jun 26, 2019 - 07:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार तारीख 26 जून, 2019 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व रेवती नक्षत्र का योग रहेगा।
आषाढ़ कृष्ण नवमी पर बुध का नक्षत्र रेवती होने पर छठी महाविद्या देवी त्रिपुर भैरवी की पूजा की जाएगी। इनके खास उपाय से डर मन से दूर होता है, शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है, पारिवारिक विवाद मिटते हैं और दुश्मनों पर जीत हासिल होती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्यांक- 8

शुभ रंग- काला

शुभ दिशा- पश्चिम

राहुकाल- 12:24 से 14:08

गौधूलि काल- 19:05 से 20:20

शोभन योग- सूर्योदय से 23:51 तक

 विशेष: त्रिपुर भैरवी पूजन

विशेष उपाय: देवी त्रिपुर भैरवी की पूजा करें। ऐं ह्रीं श्रीं देव्यै: त्रिपुर भैरवे नमः॥ मंत्र का जाप करें। सिंदूर से बरगद के पत्ते पर ममः लिखकर भैरवी पर चढ़ाकर जल प्रवाह करें। 

अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी.एम  से 12:55 पी.एम तक।

बर्थ डे का खास उपाय: देवी त्रिपुर भैरवी पर चढ़े सिंदूर से नित्य तिलक करें, मन से डर मिटेगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: त्रिपुर भैरवी पर चढ़े 10 मसूर के दाने चौराहे पर फेंक दें। पारिवारिक विवाद मिटेंगे। 

आज का ख़ास उपाय: देवी त्रिपुर भैरवी के समक्ष 6 लौंग लेकर कपूर से जलाएं, दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।  


 

Niyati Bhandari

Advertising