आप का राशिफल- 25 जून, 2019

Tuesday, Jun 25, 2019 - 07:29 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
 
आज मंगलवार तारीख 25 जून, 2019 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का योग रहेगा। आज आषाढ़ भौम कालाष्टमी है, इस दिन भीमलोचन भैरव के पूजन का विधान है। इनका नाम भीमलोचन विशाल नेत्रों के कारण पड़ा है। इनके खास उपाय से नेत्रों की सुरक्षा होती है, हेल्थ में सुधार होता है, पारिवारिक समृद्धि बढ़ती है, लोगों के बीच अटेंशन बढ़ती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्यांक- 7

शुभ रंग- ग्रे

शुभ दिशा- ईशान

राहुकाल- दोपहर 15:51 से शाम 17:35 तक

सर्वार्थसिद्धि योग- संपूर्ण दिन-रात रहेगा

विशेष- भौम कालाष्टमी

विशेष उपाय: भगवान भैरव का पूजन कीजिए, "ॐ भीमलोचनाय नमः" मंत्र का जाप कीजिए। भगवान भैरव का ध्यान करते हुए उन पर सुरमा व सिंदूर अर्पित करें। 

विशेष समय- शाम 19:05 से रात 20:19 तक (गोधूलि मुहूर्त)। नेत्रों की सुरक्षा के लिए ये समय बहुत अच्छा है। इस दौरान उपाय, पूजा-पाठ और टोने-टोटके करने बहुत शुभ रहेंगे।

आज का ख़ास उपाय: भगवान भैरव पर 4 इमरती चढ़ाकर कुत्तों को खिलाएं, लोगों से अटेन्शन मिलेगी।  

बर्थ डे का खास उपाय: भगवान भैरव पर जायफल अर्पित करें, हेल्थ में सुधार आएगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: भगवान भैरव पर मौली चढ़ाकर घर के मेन गेट पर बांधें, पारिवारिक समृद्धि आएगी। 

Niyati Bhandari

Advertising