आप का राशिफल- 20 जून, 2019

Thursday, Jun 20, 2019 - 07:46 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

 
आज गुरुवार तारीख 20 जून, 2019 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश के कृष्णपिंगल स्वरूप के पूजन का विधान है। इनके उपायों से विघ्नों का विनाश होता है, भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। पारिवारिक विपदा से मुक्ति मिलती है, रुके मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्यांक- 2

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ दिशा- उत्तर पश्चिम

राहुकाल- 14:06 से 15:50

भद्रा- 05:28 से 17:08

विशेष: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी

विशेष उपाय: गणपती पर दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें, रुद्राक्ष की माला से विशेष मंत्र: ॐ एकदंताय नमः जपें। 4 लड्डू चढ़ाकर ब्राह्मण को दान करें। रात में मिश्री मिले दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। 

चंद्रोदय पूजन मुहूर्त- 21:54 से 23:24 तक, विघ्नों का विनाश करने के लिए इस शुभ समय में पूजा-पाठ, उपाय और टोने-टोटके कर सकते हैं।

आज का ख़ास उपाय: भोजपत्र पर केसर से समस्या लिखकर गणपती पर चढ़ाएं, रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।  

बर्थ डे का खास उपाय: गणपती पर बिल्वपत्र चढ़ाएं, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणपती पर चढ़ी सुपारी घर के ईशान कोण में रखें, पारिवारिक विपदा से मुक्ति मिलेगी। 

 
 

Niyati Bhandari

Advertising